📅 Last Updated: · Reviewed by OM Choudhary
Home › SSO ID Rajasthan Guide

Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 Apply Now: उच्च न्यायालय क्लर्क भर्ती का 1270 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 4 नवंबर तक

पंजाब की जिला एवं सत्र अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों पर Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 के लिए 3 अक्टूबर को विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय भर्ती के लिए किसी भी राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 Apply Now for 1,270 Posts
Punjab High Court Clerk Recruitment

आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 04:00 बजे से शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन की लास्ट डेट 4 नवंबर 2026 को दोपहर 04:00 बजे तक अप्लाई कर सकते है। पंजाब हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 Highlights

भर्ती निकाय सोसायटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (S.S.S.C.)
पद का नाम क्लर्क
विज्ञापन संख्या 37C/SSSC/PB/2026
कुल पद संख्या 1,270 पद (793 वर्तमान + 477 संभावित)
आवेदन मोड ऑनलाइन
नौकरी का स्थान पंजाब के जिला एवं सत्र न्यायालय
लास्ट डेट 04 नवंबर 2026
आर्टिकल कैटेगरी सरकारी नौकरी

Vacancy Details

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने क्लर्क के कुल 1,270 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 793 पद वर्तमान में खाली हैं, जबकि 477 पद भविष्य में खाली होने वाले पदों में शामिल हैं।

कैटेगरी वर्तमान में रिक्त पद (31.08.2026 तक) आगामी खाली होने वाले रिक्त (28.02.2027 तक) कुल पद
जनरल 201 7 208
एससी (बाल्मीकि/मजहबी) 99 0 99
एससी (अन्य) 83 4 87
ईडब्ल्यूएस 96 1 97
बीसी और ओबीसी 69 4 73
एक्स सर्विसमैन जनरल 55 85 140
एक्स सर्विसमैन SC बाल्मिकी 36 0 36
एक्स सर्विसमैन – एससी अन्य 36 1 37
एक्स सर्विसमैन- BC/ओबीसी 35 0 35
PwBD 42 0 42
फ्रीडम फाइटर 11 0 11
स्पोर्ट्समैन जनरल 8 0 8
स्पोर्ट्समैन एससी 22 1 23
कुल पद संख्या 793 477 1,270

हाई कोर्ट में क्लर्क के कार्य

जिला अदालतों में नियुक्त क्लर्क मुख्य रूप से निम्नलिखित न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य करते हैं:

  1. न्यायालयीन फाइलों, मुकदमों के रिकॉर्ड और दैनिक केस की लिस्टों को संभालकर रखना।
  2. न्यायिक आदेशों, समन, नोटिस और निर्णयों की टाइपिंग और डेटा एंट्री करना।
  3. अदालती कार्यवाहियों का विवरण कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पर अपडेट करना।
  4. कोर्ट फीस, जुर्माना और जमानत से जुड़े कागजी कामकाज का प्रबंधन करना।
Punjab High Court Clerk Notification 2026
Punjab High Court Clerk Notification

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो कि नॉन-रिफंडेबल है:

Category Facilitation Fees Exam Fees Total Fees
जनरल/अन्य सभी श्रेणियां ₹550 ₹650  ₹1,200
पंजाब के SC/BC/OBC/ESM/ EWS ₹550 ₹160 ₹710
पंजाब के दिव्यांगजन (PwBD) ₹550 ₹325 ₹875

Punjab High Court Clerk Form Date 2026

पंजाब हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 3 अक्टूबर को जारी कर इन तारीखों पर आवेदन मांगे गए है:

  • Online Application Start: 07 October 2026 (from 4:00 PM)
  • Last Date to Apply Online: 04 November 2026 (up to 04:00 PM)
  • Last Date for Fee Payment: 04 November 2026 (up to 04:00 PM)

शैक्षणिक योग्यता

Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आर्ट्स (B.A.), साइंस (B.Sc.) या किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उतीर्ण होने चाहिए।

साथ ही आवेदकों ने कक्षा 10वीं में पंजाबी विषय एक अनिवार्य या ऐच्छिक विषय के रूप में पास की हो। कंप्यूटर चलाने की बेसिक और व्यावहारिक जानकारी भी होना आवश्यक है।

आयु सीमा

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसके अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और ऊपरी आयु 37 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

पंजाब के SC, BC और OBC उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु 42 वर्ष, दिव्यांगजन के लिए 47 वर्ष और इन-सर्विस सरकारी कर्मचारियों की 45 वर्ष रखी गई है। वहीं पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए सैन्य सेवा की अवधि + 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय क्लर्क भर्ती के लिए चयन मुख्य रूप से तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT): पहले चरण में 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव परीक्षा होगी।
  2. कंप्यूटर दक्षता परीक्षण (CPT): स्प्रेडशीट टेस्ट और 30 WPM की स्पीड से इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट होगा, यह केवल क्वालीफाइंग नेचर का है, इसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।
  3. डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट: ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की चेकिंग की जाएगी, एवं सामान्य रूप से फिजिकल फिटनेस चेक की जाएगी।

Punjab High Court Clerk Exam Pattern 

  • पंजाब हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती एग्जाम के लिए परीक्षार्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे।
  • विभिन्न विषयों से कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • गलत उत्तर करने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।

विषय अनुसार निर्धारित प्रश्न और अंकों का वेटेज इस प्रकार है:

विषय परीक्षा का प्रकार प्रश्न अंक न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
General Knowledge ऑब्जेक्टिव 50 50 प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक और कुल मिलाकर 40% अंक अनिवार्य
English Composition ऑब्जेक्टिव + सब्जेक्टिव 20 (ऑब्जेक्टिव) + 4 सेक्शन (सब्जेक्टिव) 20 + 30 कम से कम 33% अंक अनिवार्य
कुल 74 100
  • दोनों विषयों को मिलाकर कम से कम कुल 40% अंक लाना अनिवार्य है।
  • अंग्रेजी का सब्जेक्टिव सेक्शन केवल उन्हीं उम्मीदवारों का चेक होगा जो सामान्य ज्ञान (GK) में कम से कम 33% अंक लाएंगे।

Subjective Section Details (English – 30 Marks)

कार्य/सेक्शन शब्द सीमा निर्धारित अंक
निबंध लेखन 150 शब्द 10 अंक
पत्र लेखन  – 5 अंक
संक्षेपण  – 5 अंक
अनुवाद Punjabi to English Translation  – 10 अंक

Computer Proficiency Test (CPT)

यह टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का है, इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

टेस्ट का नाम विवरण/समय अंक/स्पीड पासिंग क्राइटेरिया
पार्ट 1: स्प्रेडशीट टेस्ट 10 मिनट का प्रैक्टिकल टेस्ट 10 अंक कम से कम 40% यानी 4 अंक लाना अनिवार्य
पार्ट 2: इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट कंप्यूटर पर टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) केवल स्प्रेडशीट टेस्ट में पास होने वालों का ही टाइपिंग टेस्ट चेक होगा।

 

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट क्लर्क की सैलरी

पंजाब सरकार के नियम अनुसार क्लर्क पद पर नए चयनित कर्मचारियों को पे लेवल-5 के अनुसार 29,200 रूपये की शुरुआती बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा नियमानुसार अन्य विभिन्न प्रकार के भत्ते भी दिए जाएंगे।

जरूरी डॉक्युमेंट्स

क्लर्क का ऑनलाइन फॉर्म भरने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय नीचे दिए गए दस्तावेज आपके पास होने चाहिए:

  • पासपोर्ट साइज फोटो – 1 महीने से ज्यादा पुरानी न हो, बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए
  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट – पंजाबी विषय की पुष्टि के लिए
  • स्नातक (B.A. / B.Sc.) की डिग्री एवं मार्कशीट
  • पंजाब का मूल निवास प्रमाणपत्र
  • जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र (पंजाब के आरक्षित वर्ग के लिए)
  • ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगता/खेल/पूर्व सैनिक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • सेवारत कर्मचारियों के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC)
  • वैलिड् फोटो आईडी कार्ड – आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड में से कोई एक
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Read Also…राजस्थान जयपुर उत्तर पश्चिम रेलवे में 2008 पदों पर निकली सीधी भर्ती, बिना परीक्षा ऐसे होगा सिलेक्शन

How to Apply Punjab High Court Clerk Vacancy 2026

आप चाहे तो आवश्यक डॉक्युमेंट्स के साथ नजदीकी ईमित्र पर जाकर फॉर्म भरवा सकते है, यदि खुद से फॉर्म भरना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सर्वप्रथम पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ऑफिशियल पोर्टल sssc.gov.in को खोलें।
Punjab High Court Official Portal
Punjab High Court Official Portal
  1. होमपेज पर Ongoing Recruitment Processes सेक्शन में “Punjab High Court Clerk Recruitment 2026” पर क्लिक करें।
  2. अपनी बेसिक डिटेल जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर इस पोर्टल पर Login करें।
  4. आवेदन पत्र में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल को ध्यानपूर्वक भरें।
  5. वेबकैम के सामने सीधे बैठकर रियल-टाइम फोटो लें और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  6. जरूरी डॉक्युमेंट्स को एक एक करके निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का यूपीआई, नेट बैंकिंग या क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. फॉर्म का प्रिव्यू अच्छे से चेक करके Final Submit करते हुए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

रियल-टाइम फोटो और बैकग्राउंड गाइडलाइंस

  • ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कंप्यूटर अथवा लैपटॉप के वेबकैम से रियल-टाइम फोटो कैप्चर की जाएगी।
  • फोटो लेते समय पीछे का बैकग्राउंड प्लेन व हल्का रखें और चेहरे पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए।
  • जो रियल-टाइम फोटो कैप्चर होगी, जो स्कैन पासपोर्ट फोटो आप अपलोड करेंगे और जो फोटो एडमिट कार्ड पर चिपकाएंगे ये तीनों आपस में पूरी तरह से मैच होनी चाहिए, मैच न होने पर एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

हेल्पडेस्क एवं हेल्पलाइन नंबर

यदि फॉर्म भरते समय कोई तकनीकी समस्या आए या नोटिफिकेशन की शर्तों को लेकर कोई असमंजस की स्थिति हो, तो कार्यालय के कार्य दिवसों में इन आधिकारिक नंबरों पर आप संपर्क कर सकते हैं:

  • तकनीकी सहायता: +91 95948-04606, 022-61087580 (सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक)
  • भर्ती नियमों से संबंधी पूछताछ: 0172-2722012, +91 91158-98394 (सुबह 09:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक)

Important Useful Quick Links

Punjab High Court Clerk Notification PDF Check Notification 
Punjab High Court Clerk Apply Online Apply Now 
Official Website Visit In Portal
More Govt Jobs Update Join Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष:- पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क के रूप में सरकारी नौकरी का इंतजार अब समाप्त हो चुका है। यदि आप Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 के लिए सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो लास्ट डेट से पहले अपना फॉर्म जमा कर दें, ताकि अंतिम तिथि के समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना ना करना पड़े। आवेदन के बाद लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंग्लिश टाइपिंग और स्प्रेडशीट का नियमित अभ्यास करना शुरू कर दें।

FAQs

पंजाब हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क के कुल 1,270 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी।

कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की स्पीड कम से कम कितनी होनी चाहिए?

कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग की न्यूनतम स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है।

पंजाब हाई कोर्ट क्लर्क एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?

लिखित परीक्षा के ऑब्जेक्टिव पार्ट में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।

Punjab High Court Clerk Recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय से स्नातक, कक्षा 10वीं में पंजाबी विषय और कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

क्या दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

हां, अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी जनरल कैटेगरी से अपना फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन साथ ही इन्हें कक्षा 10वीं में पंजाबी विषय पास की हो।

पंजाब डिस्ट्रिक्ट कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 की लास्ट डेट कब है?

इस वैकेंसी के लिए फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 04 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Leave a Comment