📅 Last Updated: · Reviewed by OM Choudhary
Home › SSO ID Rajasthan Guide

Delhi Court 4th Grade Vacancy 2026: दिल्ली जिला कोर्ट में 10वीं पास के लिए फोर्थ ग्रेड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई

दिल्ली शहर के जिला एवं सत्र न्यायालयों में चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों पर 9 अक्टूबर को Delhi Court 4th Grade Vacancy 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है, इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है, इच्छुक उम्मीदवार जिला कोर्ट के ऑफिशियल पोर्टल से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है, जिसकी स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है।

Delhi Court 4th Grade Vacancy 2026 Notification Release for 25 Posts
Delhi Court 4th Grade Vacancy 2026

ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर 2026 से आमंत्रित किए गए है। चौकीदार, स्वीपर और सफाई कर्मचारी जैसे फोर्थ ग्रेड पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 रखी गई है। 10वीं पास किसी भी राज्य के अभ्यर्थी दिल्ली कोर्ट फोर्थ ग्रेड भर्ती में अपना फॉर्म भर सकते है। जिला न्यायालय की इस भर्ती में फॉर्म भरने से पहले पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया और सैलरी तक की पूरी विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

Quick Overview

भर्ती संगठन का नाम दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)
विभाग का नाम जिला एवं सत्र न्यायालय, दिल्ली
विज्ञापन संख्या 05/2026
पदों के नाम चौकीदार, स्वीपर/सफाई कर्मचारी
कुल रिक्त पद 25 पद
अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
नौकरी का स्थान दिल्ली
आधिकारिक वेबसाइट DSSSB Online Portal

Post Details

जिला एवं सत्र न्यायालय, दिल्ली में इस भर्ती के जरिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कुल 25 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

पोस्ट कोड पदों का नाम जनरल ओबीसी एससी एसटी ईडब्ल्यूएस कुल पद
46/26 स्वीपर & सफाई कर्मचारी 5 2 1 1 1 10
47/26 चौकीदार 7 4 2 1 1 15
कुल पद 12  6 3 2 2 25

फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तारीखें

  • अधिसूचना प्रकाशन की तिथि: 09 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 11 नवंबर 2026 को रात 11:00 बजे तक
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2026
  • परीक्षा तिथि: आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर जल्द जारी की जाएगी।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • ऊपरी आयु सीमा: 27 वर्ष
  • आयु सीमा गणना: 01 जून 2026

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी एवं EWS: 100 रूपये
  • महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिक: निःशुल्क
  • भुगतान का माध्यम: केवल ऑनलाइन SBI ई-पे से ही किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता

  • Delhi Court 4th Grade Vacancy 2026 में विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 10वीं पास होने चाहिए।
  • इन पदों के लिए आपको किसी प्रकार के कार्य अनुभव एवं डिग्री, डिप्लोमा की कोई आवश्यकता नहीं है।

न्यायालय में सफाई कर्मचारी के कार्य एवं उत्तरदायित्व

  • जिला न्यायालय परिसरों, कक्षों, दीर्घाओं और गलियारों की नियमित रूप से साफ-सफाई करना।
  • परिसर में स्वच्छता बनाए रखना तथा कचरे का उचित निपटान करना।
  • प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए स्वच्छता और रखरखाव से जुड़े अन्य सभी निर्देशों के अनुसार कार्य पूरे करना।

चौकीदार कर्मचारियों के कोर्ट में कार्य और दायित्व

  • न्यायालय भवनों, परिसरों और संपत्तियों की सिक्योरिटी तथा चौकसी करना।
  • मुख्य द्वारों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही पर सतर्क रहकर नजर बनाए रखना।
  • सुरक्षा से जुड़ी किसी भी असाधारण गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को देना।

चयन प्रक्रिया

दिल्ली कोर्ट फोर्थ ग्रेड भर्ती में चयन के लिए आपको ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा फिर साक्षात्कार और फिर दस्तावेज सत्यापन और सामान्य चिकित्सा परीक्षण के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा।

लिखित परीक्षा में कुल पद संख्या से 10 गुना तक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

एग्जाम पैटर्न

  • लिखित परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय प्रकार की होगी।
  • पेपर में 100 अंकों के 100 प्रश्न हल करने के लिए दिए जाएंगे, प्रत्येक सही प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • पेपर हल करने के लिए आपको 120 मिनट का समय मिलेगा, जो अभ्यर्थी दिव्यांग है उन्हें 160 मिनट मिलेंगे।
  • भाषा विषयों को छोड़कर प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
विषय का नाम प्रश्नों की संख्या निर्धारित अंक
अंग्रेजी भाषा 25 25
हिंदी भाषा 25 25
सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएं 25 25
अंकगणित 25 25
कुल प्रश्न/अंक 100 100

कैटेगरी अनुसार पासिंग मार्क्स

लिखित परीक्षा में श्रेणी अनुसार अभ्यर्थियों को कम से कम पासिंग मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है:

  1. जनरल एवं EWS – 50% अंक
  2. ओबीसी, एससी, एसटी – 45% अंक
  3. दिव्यांग, महिला अभ्यर्थी – 45% अंक

दिल्ली जिला कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सैलरी

  • बेसिक सैलरी: 5,200 रूपये से 20,200 रूपये
  • ग्रेड पे: 2,000 रूपये
  • पद श्रेणी: ग्रुप-सी (गैर-राजपत्रित)

जरूरी डॉक्युमेंट्स

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज की लेटेस्ट रंगीन फोटो जिसका बैकग्राउंड सफेद अथवा हल्के रंग का होना चाहिए पृष्ठभूमि के साथ)
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर युक्त डिजिटल फोटो
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड में से कोई एक
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि आरक्षण का लाभ लेना हो)
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • चालू मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Read Also…पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 29 अक्टूबर तक

How to Apply for Delhi Court 4th Grade Vacancy 2026

दिल्ली कोर्ट फोर्थ ग्रेड भर्ती में आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करते हुए आप आसानी से फॉर्म जमा कर सकते है:

Step 1: Registration

  1. दिल्ली के जिला कोर्ट के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  2. होमपेज पर ही आपको ‘Click for New Registration’ लिखा हुआ दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
OARS Click for New Registration
OARS Click for New Registration
  1. अब पंजीकरण फॉर्म में नाम, पता, आधार नंबर, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित मांगी जा रही पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
Online Registration Form
Online Registration Form
  1. फिर मजबूत पासवर्ड क्रिएट करके रिकनफर्म करते हुए मोबाइल नंबर एवं ईमेल पर प्राप्त ओटीपी वेरिफाई करें।
  2. ‘Preview’ में भरी गई पूरी जानकारी को अच्छे से चेक करके “Submit” कर दें।

Step 2: Login & Online Application Process

  1. पंजीकरण के बाद वापस होमपेज पर आकर ‘Click to Sign in’ पर क्लिक करें।
OARS Click to Sign in
OARS Click to Sign in
  1. अब सिंपली आपको अपनी जन्म तिथि, कक्षा 10वीं के रोल नंबर, कक्षा 10वीं का पासिंग ईयर और पंजीकरण के समय बनाए गए पासवर्ड टाइप करके ‘Sign In’ कर लेना है।
  2. जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है वो पोस्ट सिलेक्ट करके फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
  3. निर्धारित साइज और फॉर्मेट में शैक्षणिक योग्यता से जुड़े डॉक्युमेंट्स, हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटो स्कैन करके अपलोड करें।
  4. यदि शुल्क लागू है तो श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. फॉर्म में भरी गई पूरी जानकारी को अच्छे से चेक करके “Application Submit” कर दें।
  6. आवेदन फॉर्म का चयन प्रक्रिया पूरी होने तक जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल कर अवश्य रख लें।

आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण बातें

  1. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, इसलिए सिर्फ OARS पोर्टल से फॉर्म सबमिट करें।
  2. किसी अन्य पोर्टल या ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।
  3. एप्लीकेशन फॉर्म जमा होने के बाद किसी भी जानकारी में करेक्शन करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
  4. अन्य राज्यों के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भी सिर्फ जनरल कैटेगरी से ही आवेदन करना होगा।
  5. तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए लास्ट डेट पास आने से पहले ही फॉर्म जमा कर दें।

भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

  1. वन टाइम रजिस्ट्रेशन: अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन केवल एक ही बार करना होता है, जिसका उपयोग आप चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी सभी भर्तियों में आवेदन के लिए कर सकेंगे।
  2. फोटो के लिए दिशानिर्देश: फॉर्म में अपलोड की जाने वाली फोटो में आपका चेहरा पूरी तरह स्पष्ट होना चाहिए और फोटो का बैकग्राउंड सफेद या बिल्कुल हल्के रंग का होना चाहिए।
  3. तकनीकी समस्या से बचें: कही बार लास्ट डेट पास आते आते पोर्टल पर अचानक से अधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर काम करना बंद कर देता है, इसलिए समय पर अपना फॉर्म भर दें, लास्ट डेट आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण लिंक्स

DSSSB Court 4th Grade Notification Detailed Advertisement 05/2026
DSSSB Court 4th Grade Apply Online Apply Now
Official Website DSSSB Online Site
Mpre Govt Jobs Update Join Our Telegram Channel & WhatsApp Channel

निष्कर्ष

दिल्ली जिला न्यायालय में निकली Delhi 4th Grade Vacancy 2026 के लिए पात्रता पूरी करने वाले 10वीं पास योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 से पहले अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड और भर्ती से जुड़े सभी नियम अच्छे से चेक अवश्य करें। इसके अलावा इस भर्ती में आवेदन करने को लेकर यदि कोई समस्या आ रही हो अथवा कोई भी अन्य सवाल आप पूछना चाहते है तो हमें कमेंट बॉक्स में अपने सवाल लिख कर भेजें।

FAQs

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले कोई भी महिला और पुरुष अभ्यर्थी दिल्ली जिला न्यायालय की चतुर्थ श्रेणी भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली जिला कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सैलरी कितनी है?

जिला न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जैसे चौकीदार स्वीपर और सफाई कर्मियों को शुरुआत में न्यूनतम 5,200 रूपये से 20,200 रूपये तक का बेसिक वेतनमान और 2,000 रूपये ग्रेड पे दिया जाएगा।

क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थी दिल्ली की जिला कोर्ट फोर्थ ग्रेड भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

हां, बाहरी राज्यों के आरक्षित और अनारक्षित सभी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल जनरल कैटेगरी से अपना फॉर्म जमा करना होगा।

Delhi 4th Grade Vacancy 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

क्या दिल्ली जिला कोर्ट फोर्थ ग्रेड की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?

हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।

Leave a Comment