📅 Last Updated: · Reviewed by OM Choudhary
Home › SSO ID Rajasthan Guide

DSSSB District Court Bharti 2026: दिल्ली जिला और फैमिली कोर्ट में 641 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 04 नवंबर तक

दिल्ली की जिला और फैमिली कोर्ट में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली के जिला व सत्र न्यायालयों और फैमिली कोर्ट्स के लिए DSSSB District Court Bharti 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 04/2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और चपरासी एवं डाक प्यून के कुल 641 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

DSSSB District Court Bharti 2026 Notification Release for 641 Posts
DSSSB District Court Bharti 2026

कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक OARS पोर्टल dsssbonline.nic.in से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2026 से शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 04 नवंबर 2026 को रात 11:00 बजे तक की रखी गई है। इस आर्टिकल में आपको पद अनुसार योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और फॉर्म भरने की स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस समेत पूरी जानकारी आसान शब्दों में मिल जाएगी।

DSSSB District Court Recruitment 2026 Quick Overview

Recruitment Agency Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
Departments/Courts Delhi District and Sessions Court and Family Courts
Advertisement No. 04/2026
Total Posts 641
Mode of Apply Online (dsssbonline.nic.in)
Application Form Date 06 October to 04 November 2026
Age Calculation Date 01 June 2026
Educational Qualification & Eligibility Date 04 November 2026

DSSSB District Court Post Details

दिल्ली जिला कोर्ट भर्ती में विभिन्न स्तरीय कुल 641पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें पर्सनल असिस्टेंट, प्रॉसेस सर्वर और चपरासी सहित कही पद शामिल है:

Post Name Post Code UR OBC SC ST EWS Total Vacancies
Senior Personal Assistant (SPA) 805/26 10 08 03 05 01 27
Personal Assistant (PA) 805/26 43 56 51 40 16 206
Junior Judicial Assistant (JJA) 806/26 70 47 26 14 17 174
Process Server 807/26 38 25 14 06 09 92
Peon, Orderly, Dak Peon 808/26 56 40 22 10 14 142
Grand Total   217 176 116 75 57 641

आवेदन शुल्क

  • जनरल, OBC, EWS कैटेगरी: ₹100
  • महिला उम्मीदवार, SC, ST, PwBD, भूतपूर्व सैनिक: निःशुल्क
  • भुगतान का माध्यम: केवल SBI e-pay के जरिए ऑनलाइन
DSSSB District Court Notification 2026
DSSSB District Court Notification

आवेदन की महत्व्पूर्ण तारीखें

DSSSB District Court Bharti 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 30 सितंबर को जारी कर इन तारीखों पर आवेदन मांगे गए है:

Event Dates
Form Start Date 06 October 2026 (12:00 Noon onwards)
Last Date for Online Apply 04 November 2026 (up to 11:00 PM)
Exam Date बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

दिल्ली जिला न्यायालय कर्मचारियों की जिम्मेदारी व कार्य

  1. सीनियर पर्सनल असिस्टेंट एवं पर्सनल असिस्टेंट: जजों के डिक्टेशन दर्ज करना, अदालती आदेशों व निर्णयों को टाइप करना और अदालती फाइलों को सही तरीके से मैनेज करना।
  2. जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA): कोर्ट केस की फाइलों को डिजिटाइज करना, केस लिस्टिंग करना, डेटा एंट्री करना और क्लर्क लेवल के प्रशासनिक कार्य संभालना।
  3. प्रोसेस सर्वर: समन, नोटिस और अदालती हुक्मनामों को संबंधित व्यक्तियों एवं पते पर डिलीवर अथवा तामील करना तथा जरूरत पड़ने पर आधिकारिक वाहन चलाने का कार्य करना।
  4. चपरासी, ऑर्डरली अथवा डाक प्यून: अदालती कमरों में फाइलें पहुंचाना, जजों व अदालती अमले की दैनिक कार्यों में सहायता करना तथा डाक एवं पत्राचार का वितरण करना।

शैक्षणिक योग्यता

दिल्ली जिला और फैमिली कोर्ट भर्ती में पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार रखी गई है:

  1. Senior Personal Assistant (SPA): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास + 110 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड स्पीड और 40 शब्द प्रति मिनट की कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड।
  2. Personal Assistant (PA): मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक पास + 100 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड स्पीड और 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड एवं बेसिक कंप्यूटर नॉलेज।
  3. Junior Judicial Assistant (JJA): मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से स्नातक उतीर्ण + कंप्यूटर पर न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड।
  4. Process Server: मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास या 12वीं पास + LMV ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम 2 वर्ष का बिना किसी दोष के ड्राइविंग अनुभव।
  5. Peon, Orderly, Dak Peon: इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से केवल कक्षा 10वीं पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
  • आयु गणना: 01 जून 2026 से
  • आवेदक का जन्म: 02 जून 1999 से पहले और 01 जून 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।

आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट

  • SC, ST: 5 वर्ष
  • केवल दिल्ली के मूल निवासी OBC: 3 वर्ष
  • PwBD (General/EWS): 10 वर्ष
  • PwBD (SC/ST): 15 वर्ष
  • PwBD (OBC): 13 वर्ष

आवश्यक डॉक्युमेंट्स

आवेदन के समय निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स अपने पास पहले से तैयार करके रखें:

  1. आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट साइज फोटो सफेद बैकग्राउंड के साथ
  3. कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  4. कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  5. ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  6. जाति प्रमाणपत्र (SC, ST, OBC – ध्यान दें कि केवल दिल्ली सरकार द्वारा जारी OBC सर्टिफिकेट ही मान्य होगा)।
  7. EWS प्रमाणपत्र (वित्तीय वर्ष 2026-2027 का वैध प्रमाणपत्र)।
  8. डिजिटल हस्ताक्षर
  9. वैध फोटो पहचानपत्र: PAN कार्ड या वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट या आधार कार्ड
  10. LMV ड्राइविंग लाइसेंस एवं 2 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव प्रमाणपत्र (केवल प्रोसेस सर्वर पद के लिए)।
  11. अन्य जानकारी के तहत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी इत्यादि।

DSSSB District Court Staff Salary

जिला एवं फैमिली कोर्ट भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अलग अलग पद के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा:

  1. Senior Personal Assistant: पे लेवल 8 एवं ग्रेड पे ₹4800
  2. Personal Assistant: पे लेवल 7 एवं ग्रेड पे ₹4600
  3. Junior Judicial Assistant: पे लेवल 5 और ग्रेड पे ₹2800
  4. Process Server: पे लेवल 4 + ग्रेड पे ₹2400
  5. Peon, Orderly, Dak Peon: पे लेवल 3 एवं ग्रेड पे ₹2000

चयन प्रक्रिया

दिल्ली जिला और फैमिली कोर्ट भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पद अनुसार अलग अलग चरणों में कुछ इस प्रकार किया जाएगा:

SPA और PA 

  1. Tier-I MCQ टाइप का टेस्ट
  2. Tier-II अंग्रेजी डिस्क्रिप्टिव टेस्ट
  3. Tier-III शॉर्टहैंड व टाइपिंग स्किल टेस्ट
  4. Tier-IV इंटरव्यू
  5. डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन एवं मेडिकल टेस्ट

Junior Judicial Assistant (JJA) 

  1. Tier-I MCQ स्क्रीनिंग टेस्ट
  2. Tier-II अंग्रेजी डिस्क्रिप्टिव टाइप टेस्ट
  3. Tier-III टाइपिंग टेस्ट
  4. Tier-IV इंटरव्यू
  5. डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन एवं मेडिकल टेस्ट

Process Server

  1. Tier-I MCQ टाइप का टेस्ट
  2. Tier-II ड्राइविंग टेस्ट – क्वालिफाइंग नेचर का
  3. Tier-III इंटरव्यू
  4. डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

Peon, Orderly, Dak Peon

  1. Tier-I MCQ टेस्ट
  2. Tier-II इंटरव्यू
  3. डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल टेस्ट

Read Also….उच्च न्यायालय क्लर्क भर्ती का 1270 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 4 नवंबर तक

Delhi District & Family Court Exam Pattern

सभी पदों के लिए एग्जाम अलग अलग चरणों में होगा, जिसके लिए पद अनुसार निर्धारित परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:

1. SPA और PA (Post Code 805/26)

  • टियर 1 MCQ प्रकार का होगा।
  • विभिन्न विषयों से 90 अंकों के 90 प्रश्न का पेपर होगा।
  • पेपर हल करने के लिए आपके पास सिर्फ 90 मिनट यानी कि 1 घंटा 30 मिनट का समय रहेगा।

विषयवार निर्धारित प्रश्न और अंकों का वेटेज यहां देखें –

सब्जेक्ट प्रश्न अंक
जनरल इंग्लिश 50 50
जनरल नॉलेज 20 20
रीजनिंग 20 20
टोटल प्रश्न/अंक 90 90
  • Tier-II वर्णनात्मक प्रकार का होगा, जिसमें आपको उत्तर शब्दों में लिखने होंगे।
  • यह टेस्ट कुल 75 अंकों का होगा, जिसके लिए आपको 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
टॉपिक अंक
एस्से 30 अंक
ग्रामर 25 अंक
ट्रांसलेशन 20 अंक
कुल अंक 75 अंक

2. Junior Judicial Assistant (Post Code 806/26)

  • Tier-I इसमें भी वस्तुनिष्ठ (MCQ) टाइप का होगा।
  • यह टेस्ट कुल 120 अंक का होगा, इसमें आपको पूरे 2 घंटे का समय पेपर हल करने के लिए मिलेगा।

विषयवार प्रश्न और अंकों का वेटेज –

सब्जेक्ट प्रश्न अंक
जनरल इंग्लिश 60 60
जनरल नॉलेज 30 30
रीजनिंग 30 30
कुल प्रश्न/अंक 120 120
  • Tier-II टेस्ट वर्णनात्मक प्रकार का होगा।
  • इसमें भी कुल 100 अंकों के प्रश्न का पेपर होगा।
  • इस पेपर के लिए भी उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
टॉपिक का नाम अंक
निबंध 50 अंक
ग्रामर 30 अंक
ट्रांसलेशन 20 अंक
कुल अंक 100 अंक

3. Process Server व Peon (Post Code 807/26 & 808/26)

  • इन पदों के लिए पेपर 1 वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा
  • जिसमें अलग अलग विषयों से 100 अंकों के 100 प्रश्न हल करने के लिए दिए जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए आपके पास 2 घंटे का समय होगा।

विषयवार वेटेज –

सब्जेक्ट प्रश्न अंक
अंग्रेजी 25 25
हिंदी 25 25
सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स 25 25
गणित 25 25
कुल प्रश्न/अंक 100 100

Note: विभिन्न अलग अलग पदों के सभी वस्तुनिष्ठ पेपर्स में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है।

दिल्ली जिला और फैमिली कोर्ट भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?

  • बोर्ड की आधिकारिक OARS वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
OARS Portal
OARS Portal
  • यदि आपने पहले इस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, तो ‘New Registration‘ पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
New Registration Form
New Registration Form
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से पोर्टल में Login करें।
  • लॉगिन करने के बाद “Advertisement No. 04/2026” का चयन करें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद पात्रता अनुसार पोस्ट कोड चुनें।
  • निर्धारित फॉर्मेट और साइज में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर व आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • यदि लागू हो, तो SBI e-pay के जरिए ₹100 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिव्यू ध्यानपूर्वक चेक करके Submit करते हुए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  1. केवल ऑनलाइन आवेदन: किसी भी परिस्थिति में डाक या व्यक्तिगत रूप से भेजे गए आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  2. दिल्ली OBC नियम: केवल दिल्ली सरकार द्वारा जारी OBC प्रमाण पत्र धारकों को ही आरक्षण मिलेगा। दूसरे राज्यों के OBC उम्मीदवार जनरल कैटेगरी के अंतर्गत आवेदन करें।
  3. परीक्षा केंद्र ड्रेस कोड: परीक्षा केंद्र पर केवल हाफ स्लीव्स के हल्के कपड़े, चप्पल और सैंडल पहनकर आने की अनुमति होती है, जूते पहनकर आने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  4. टाइपिंग व शॉर्टहैंड की तैयारी सलाह: SPA, PA और JJA पदों में लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट यानि टाइपिंग एवं स्टेनो सबसे मुख्य पड़ाव होता है। अभ्यर्थियों को हमारी विशेष सलाह है कि वे रिजल्ट का इंतजार किए बिना शुरू से ही एग्जाम के साथ ही रोजाना 2 घंटे टाइपिंग और डिक्टेशन का अभ्यास करें।
  5. फाइनल मेरिट लिस्ट: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर दिल्ली जिला न्यायालय द्वारा अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण उपयोगी लिंक्स

DSSSB District Court Notification District Court Advertisement No. 04/2026
DSSSB District Court Apply Online Apply Now
Official Website DSSSB Portal
Daily Govt Exams & Govt Jobs Update Join Our Telegram Channel & WhatsApp Channel

निष्कर्ष: जिला अदालतों में नौकरी पाने के लिए आपके पास बहुत अच्छा मौका है, इसलिए लास्ट डेट 4 नवंबर से पहले ही DSSSB District Court Bharti 2026 के लिए फॉर्म जमा कर दें। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के अलावा भी यदि आपके कोई सवाल है तो हमसे कमेंट बॉक्स में अपने सवाल अवश्य पूछें, हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

FAQs

DSSSB District Court Bharti 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट कब है?

इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026 रखी गई है।

दिल्ली जिला कोर्ट एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?

हां, इस भर्ती के विभिन्न पदों के सभी वस्तुनिष्ठ (MCQ) पेपर्स में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।

दिल्ली जिला कोर्ट चपरासी और प्रॉसेस सर्वर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

प्यून पद के लिए केवल 10वीं पास तथा प्रोसेस सर्वर के लिए 10वीं से 12वीं पास और साथ ही LMV ड्राइविंग लाइसेंस एवं 2 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए।

क्या दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी दिल्ली जिला कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हां, भारत के किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी से इस भर्ती के फॉर्म भर सकते है।

Leave a Comment