📅 Last Updated: · Reviewed by OM Choudhary
Home › SSO ID Rajasthan Guide

MP Police Driver Bharti 2026: पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 29 अक्टूबर तक

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP ESB), भोपाल ने पुलिस मुख्यालय, पुलिस विभाग में पुलिस ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती निकाली है। इस MP Police Driver Bharti 2026 के लिए नोटिफिकेशन 07 अक्टूबर को जारी किया जा चुका है। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। दूसरे राज्य के योग्य उम्मीदवार भी जनरल कैटेगरी से फॉर्म भर सकते है।

MP Police Driver Bharti 2026 Notification for 1000 Posts
MP Police Driver Bharti 2026

आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। फॉर्म भरने से पहले इस आर्टिकल में दी गई पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, फिजिकल टेस्ट और आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी अच्छे से चेक अवश्य कर लें।

Overview

भर्ती संस्था का नाम मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP ESB), भोपाल
विभाग का नाम पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश
पद का नाम कांस्टेबल ड्राइवर
कुल पद 1000 (200 विशेष सशस्त्र बल + 800 जिला पुलिस बल)
आवेदन मोड ऑनलाइन
नौकरी का स्थान मध्यप्रदेश
आवेदन शुरू 15 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट MPESB Portal

आवेदन की तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर 2026
  • फॉर्म में सुधार करने की तारीखें: 15 अक्टूबर से 03 नवंबर 2026
  • परीक्षा शुरू होने की तारीख: 04 जनवरी 2027 से शुरू

Category Wise Vacancy Details

चयन मंडल ने पुलिस विभाग में ड्राइवर के कुल 1000 पदों पर आवेदन शुरू किए है, जिसमें से 200 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) और 800 पद जिला पुलिस बल (DEF) के लिए निर्धारित किए गए है।

दोनों फोर्स में कैटेगरी अनुसार पद संख्या इस प्रकार है:

Name of Force GEN EWS OBC SC ST Total Posts
विशेष सशस्त्र बल 54 20 54 32 40 200
जिला पुलिस बल 216 80 216 128 160 800
कुल पद 270 100 270 160 200 1000

मध्यप्रदेश से बाहर के उम्मीदवार केवल जनरल कैटेगरी से अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Educational Qualification

  1. जनरल, SC और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों का मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा पास होना आवश्यक है।
  2. ST वर्ग के अभ्यर्थियों को योग्यता में मिली छूट के बाद इनका कम से कम कक्षा 8वीं पास होना आवश्यक है।
  3. ड्राइविंग लाइसेंस: आवेदन की अंतिम तारीख तक आपके पास हैवी मोटर व्हीकल (HMV) का असली लाइसेंस होना चाहिए। हल्का वाहन (LMV) अथवा लर्निंग लाइसेंस मान्य नहीं होंगे।
  4. रोजगार पंजीयन: मध्यप्रदेश के मूल निवासी आवेदकों के लिए राज्य के रोजगार पोर्टल mprojgar.gov.in पर जीवित पंजीयन होना बहुत जरूरी है।

Age Limit

आयु सीमा की गणना 29 अक्टूबर 2026 को आधार मानते हुए की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा जनरल, EWS और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए: 33 वर्ष
  • ऊपरी आयु मध्यप्रदेश के SC, ST और OBC आवेदकों के लिए: 38 वर्ष
  • शासकीय एवं नगर सैनिक कर्मचारियों के लिए: 38 वर्ष
MP Police Driver Notification
MP Police Driver Notification

Salary & Allowances

मध्यप्रदेश पुलिस ड्राइवर भर्ती में चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति के बाद न्यूनतम 19,500 रूपये से 62,000 रूपये तक का मासिक वेतनमान मिलता है।

मध्यप्रदेश राज्य सरकार के नियम अनुसार पहले वर्ष 70%, दूसरे वर्ष 80% और तीसरे वर्ष पूरे 90% राशि दी जाती है। इसके साथ ही यात्रा भत्ता, किराया भत्ता और महंगाई भत्ता सहित विभिन्न सरकारी भत्ते भी मिलते है।

Selection Process

एमपी पुलिस ड्राइवर भर्ती में चयन के लिए आपको इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करना जरूरी है:

  1. चरण: 1 लिखित परीक्षा (100 अंक)
  2. चरण: 2 डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन
  3. चरण: 3 फिजिकल टेस्ट (PET – 800m दौड़) एवं नाप-जोल
  4. चरण: 4 ड्राइविंग टेस्ट/ट्रेड टेस्ट
  5. चरण: 5 स्वास्थ्य की जांच के लिए सामान्य मेडिकल टेस्ट और फाइनल मेरिट लिस्ट

MP Police Driver Exam Pattern

  • एमपी पुलिस ड्राइवर एग्जाम कुल 100 अंकों का एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा।
  • पेपर का कठिनाई स्तर कक्षा 8वीं के आधार का होगा।
  • पेपर करने के लिए परीक्षार्थियों को केवल 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 1 अंक एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0 नेगेटिव मार्किंग नियम लागू किया गया है।
विषय अंक
सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति 40 अंक
मानसिक योग्यता 30 अंक
विज्ञान एवं गणित 30 अंक
कुल 100 अंक

लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर कुल पद संख्या से 7 गुना अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Physical Test Details

  • फिजिकल टेस्ट एक ही जगह दो चरणों में होगा, पहले चरण में PST टेस्ट होगा, जिसमें लंबाई और सीना माप लिया जाएगा।
  • इसके बाद दूसरे चरण में PET टेस्ट होगा, जिसमें आपको निर्धारित समय के भीतर 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी।

1. Physical Standard Test (PST)

कैटेगरी हाइट
चेस्ट (बिना फुलाए) चेस्ट (फुलाकर)
विशेष सशस्त्र बल – जनरल, ओबीसी 168 सेमी 79 सेमी 84 सेमी
विशेष सशस्त्र बल – SC, ST 165/157 सेमी 79 सेमी 84 सेमी
जिला पुलिस बल – जनरल, SC, OBC 168 सेमी 81 सेमी 86 सेमी
जिला पुलिस बल – ST 160 सेमी 76 सेमी 81 सेमी

सीना कम से कम 5 सेमी फूलना अनिवार्य है, अन्यथा आप इस टेस्ट से बाहर हो सकते है।

2. Physical Efficiency Test (PET – दौड़)

  • दूसरे चरण में अधिकतम कुल 40 अंकों की 800 मीटर लंबी दौड़ कराई जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को यह दौड़ पूरी करने के लिए सिर्फ 1 मौका मिलेगा।
  • इसमें पास होने के लिए कम से कम 30% अंक अर्थात 40 अंकों में से न्यूनतम 8 अंक लाना जरूरी है।

Medical Test Standards

फिजिकल टेस्ट को पास करने के बाद उम्मीदवारों का सामान्य फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा:

  • दोनों आंखों की रोशनी बिना चश्मे के 6/6 और 6/9 होनी चाहिए।
  • कलर ब्लाइंडनेस अर्थात रंगों को पहचानने में समस्या बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए।
  • आपके पैर समतल नहीं होने चाहिए और दोनों घुटने आपस में टकराने नहीं चाहिए।

Exam Cities List

लिखित परीक्षा मध्यप्रदेश के मुख्य शहरों में आयोजित की जाएगी:

  1. भोपाल
  2. इंदौर
  3. जबलपुर
  4. ग्वालियर
  5. उज्जैन
  6. सागर
  7. सतना
  8. रीवा
  9. रतलाम

Driving Trade Test

MP Police Driver Bharti 2026 की लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद पुलिस विभाग की टीम आपका ड्राइविंग का प्रैक्टिकल टेस्ट लेगी, इस टेस्ट को पास करना जरूरी है:

  1. गाड़ी मोड़ना और चलाना: ‘8’ आकृति और ‘H’ ट्रैक पर ट्रक और बस जैसे भारी वाहनों को बिना किसी खंभे या दीवार से टकराए सुरक्षित चलाना।
  2. रिवर्स पार्किंग: शीशों का सही इस्तेमाल करके गाड़ी को पीछे ले जाना और सही जगह खड़ा करना।
  3. चढ़ाई पर गाड़ी रोकना: ढलान पर गाड़ी रोककर बिना पीछे खिसकाए आगे बढ़ाना।
  4. ट्रैफिक नियम: सड़क के यातायात संकेतों और हाथ के इशारों के बारे में सवालों के सही सही जवाब देना।
  5. इंजन की सामान्य जांच: गाड़ी शुरू करने से पहले तेल, पानी और ब्रेक जैसी छोटी मोटी चीजों को अच्छे से चेक करना।
  6. जरूरी सुझाव: ड्राइविंग टेस्ट के समय अक्सर अभ्यर्थी गियर बदलते समय गाड़ी में झटका देते हैं जिससे उनके अंक कट जाते हैं। क्लच धीरे छोड़ने और शीशों में ध्यान से देखकर चलाने का अभ्यास पहले से करके ड्राइविंग टेस्ट के लिए जाएं।

Read Also…उच्च न्यायालय क्लर्क भर्ती का 1270 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 4 नवंबर तक

Exam Preparation Strategy

1 लिखित परीक्षा की तैयारी:

गणित और रीजनिंग पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि दोनों विषय कुल मिलाकर 60 अंकों के हैं।
मध्यप्रदेश राज्य के सामान्य ज्ञान, इतिहास, नदियों और वर्तमान घटनाओं को रोज पढ़ें।

2 फिजिकल टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट की तैयारी:

800 मीटर दौड़ की तैयारी के लिए रोज सुबह लंबी दौड़ लगाने की शुरुआत अभी से कर दें।
भारी गाड़ी से रिवर्स और ‘H’ ट्रैक पर पार्किंग का हर रोज किसी ग्राउंड में अभ्यास करते रहें।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन एवं वेरिफिकेशन के समय ये सभी ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स आपके पास होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • कक्षा 8वीं मार्कशीट
  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • भारी वाहन (HMV) का ड्राइविंग लाइसेंस
  • मध्यप्रदेश का जीवित रोजगार पंजीयन प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • मध्यप्रदेश का मूल निवासी प्रमाणपत्र
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
  • आपके हस्ताक्षर
  • पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

आवेदन शुल्क

श्रेणी का नाम निर्धारित आवेदन शुल्क
जनरल श्रेणी/अन्य राज्य के अभ्यर्थी 700 रूपये (बोर्ड परीक्षा शुल्क 500 + विभागीय शुल्क 200)
मध्यप्रदेश के SC, ST, OBC और EWS वर्ग 350 रूपये (बोर्ड परीक्षा शुल्क 250 + विभागीय शुल्क 100)
पोर्टल शुल्क
एमपी ऑनलाइन कियोस्क से आवेदन करने पर 60 रूपये
खुद की आईडी से आवेदन करने पर 20 रूपये
फॉर्म सुधार शुल्क हर बार 60 रूपये

How to Apply for MP Police Driver Bharti 2026

  • सबसे पहले कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
MPESB Official Portal
MPESB Official Portal
  • होमपेज पर विभिन्न भर्तियों की सूची में “MPESB Police Constable Driver Direct Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में New User Register पर क्लिक करके जरूरी जानकारी के साथ अपना पंजीकरण करें।
New User Register
New User Register
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से पोर्टल में Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में ड्राइविंग लाइसेंस, बेसिक, व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आवश्यकता अनुसार भरें।
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज की फोटो, आपके हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्युमेंट्स को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • इसके बाद संबंधित पद और जिले ध्यानपूर्वक चुनें फिर अगले पेज पर जाएं।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म का प्रिव्यू चेक करते हुए Final Submission कर दें।
  • चयन प्रक्रिया तक जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट संभालकर रखें।

Important Useful Links

Details Links
Official Website ESB MP Portal
Police Driver Detailed Notification Official Notification
MPESB Police Driver Apply Online Apply Now
Employment Registration Portal MP Rojgar Portal
More Jobs Update Join Telegram Channel, Join WhatApp Group

Helpline Number

  • टोल फ्री नंबर: 1800 233 7899 / 0755-2578801
  • आधिकारिक ईमेल: complain.esb@mp.gov.in

FAQs

क्या LMV लाइसेंस वाले एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर का फॉर्म भर सकते हैं?

बिल्कुल नहीं, इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास एक भारी वाहन (HMV) का ड्राइविंग लाइसेंस होना बहुत जरूरी है।

क्या महिला अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं?

नहीं, यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है, इसमें किसी भी वर्ग की कोई भी महिला आवेदन नहीं कर सकती है।

एमपी पुलिस ड्राइवर भर्ती 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन के लिए अंतिम तारीख 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

ड्राइविंग टेस्ट के नंबर मेरिट लिस्ट में जुड़ेंगे या नहीं?

नहीं, ड्राइविंग टेस्ट केवल पास करना अनिवार्य है, इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

क्या लिखित परीक्षा में गलत उत्तर करने पर नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?

नहीं, आवेदकों के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि इस परीक्षा में गलत उत्तर पर भी कोई माइनस मार्किंग लागू नहीं की गई है।

क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थी एमपी पुलिस ड्राइवर का फॉर्म भर सकते हैं?

हां, लेकिन दूसरे राज्य के सभी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल सामान्य श्रेणी से आवेदन करना होगा।

Leave a Comment