📅 Last Updated: · Reviewed by OM Choudhary
Home › SSO ID Rajasthan Guide

Gujarat Anganwadi Bharti 2026 Notification Release: 10वीं से 12वीं पास के लिए बिना परीक्षा 6,843 पदों पर आंगनवाड़ी सीधी भर्ती, आवेदन 14 अक्टूबर तक

महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD Gujarat) ने राज्य भर के आंगनवाड़ी केंद्रों में Gujarat Anganwadi Bharti 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस प्रक्रिया के माध्यम से आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के कुल 6,843 रिक्त पद भरे जाने हैं। गुजरात की निवासी महिलाएं जो समाज कल्याण और बाल विकास के क्षेत्र में सरकारी सेवा से जुड़ना चाहती हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

Gujarat Anganwadi Bharti 2026 Notification Release
Gujarat Anganwadi Bharti

इस भर्ती के माध्यम से 34 जिलों व 16 अर्बन प्रोजेक्ट्स में 3,043 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 3,800 आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू कर दी गई है। सभी योग्य महिला अभ्यर्थी राज्य सरकार के ऑफिशियल पोर्टल e-hrms.gujarat.gov.in से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। आवेदन के लिए लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2026 को रात 12 बजे तक का समय दिया गया है।

Gujarat Anganwadi Bharti 2026 Overview

संचालक विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, गुजरात (WCD Gujarat)
पद का नाम आंगनवाड़ी वर्कर (कार्यकर) एवं आंगनवाड़ी हेल्पर (तेडागर)
कुल पद संख्या 6,843 पद (वर्कर – 3,043, हेल्पर – 3,800)
आवेदन शुरू 21 सितंबर 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन (Gujarat e-HRMS Portal)
जॉब लोकेशन गुजरात (संबंधित ग्राम/वार्ड)
आधिकारिक वेबसाइट Anganwadi Portal

Application Form Dates

महिला एवं बाल विकास विभाग ने 21 सितम्बर को नोटिफिकेशन जारी कर इन तारीखों पर आवेदन मांगे है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 सितंबर 2026 से
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 14 अक्टूबर 2026 (11:59 PM)
  • मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख: विभाग द्वारा जिलेवार जल्द जारी की जाएगी

District-Wise Vacancy Breakup

Gujarat Anganwadi Bharti 2026 के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों और शहरी निकायों में वर्कर व हेल्पर के कुल 6,843 रिक्त पद भरे जा रहे हैं, जिलेवार निर्धारित पद विवरण इस प्रकार है:

जिला/क्षेत्र आंगनवाड़ी वर्कर (AWW) आंगनवाड़ी हेल्पर (AWH)
Okhamandal (Devbhumi Dwarka Coastal) 45 37
Dang 16 14
Surat Urban 60 117
Patan 82 143
Bhavnagar 112 123
Vadodara 74 90
Vadodara Urban 38 42
Karamsad Anand Urban 14 16
Jamnagar Urban 37 41
Dahod 100 104
Anand 128 104
Narmada 36 46
Junagadh Urban 21 29
Navsari Urban 09 12
Panchmahal 52 82
Bharuch 47 65
Gandhinagar 57 72
Gandhidham Urban (Kutch) 09 23
Botad 30 33
Aravalli 60 55
Kutch 200 255
Junagadh 85 82
Ahmedabad 92 114
Mehsana Urban 08 09
Porbandar 29 40
Gir Somnath 56 83
Bhavnagar Urban 30 41
Surat 80 101
Rajkot Urban 38 44
Navsari 84 76
Tapi 46 51
Chhota Udepur 41 66
Vav-Tharad 45 82
Sabarkantha 87 100
Porbandar Urban 15 14
Morbi Urban 06 09
Valsad 95 122
Jamnagar 69 110
Morbi 70 92
Surendranagar Urban 20 25
Nadiad Urban 09 06
Rajkot 90 101
Kheda 101 98
Vapi Urban 16 11
Banaskantha 95 135
Surendranagar 85 93
Amreli 104 143
Mahesana 133 151
Ahmedabad Urban 145 223
Devbhumi Dwarka 42 75
कुल 3,043 3,800

प्रशासकीय आवश्यकताओं के अनुसार रिक्त पदों की संख्या आवश्यकता अनुसार विभाग द्वारा घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

Application Fees

गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है।

Gujarat Anganwadi Bharti 2026 Eligibility Criteria

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

Educational Qualification

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: वर्कर पदों के लिए आवेदक किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
    या
  • मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं पास के साथ ही AICTE से मान्यता प्राप्त न्यूनतम 2 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स किया हुआ होना चाहिए।
  • आंगनवाड़ी सहायिका: आंगनवाड़ी हेल्पर पद के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • इन पदों के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं, अंतिम चयन केवल निर्धारित शैक्षणिक मानकों के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा।

Age Limit

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती में आवेदकों की उम्र की गणना अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसके अनुसार निधारित आयु इस प्रकार है:

  • सामान्य आवेदिका: 18 से 33 वर्ष
  • पदोनति/वर्कर पद हेतु सेवारत हेल्पर: अधिकतम 43 वर्ष।

स्थानीय निवास संबंधी शर्त

अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक एवं संबंधित राजस्व गांव अथवा शहरी वार्ड का कम से कम 1 वर्ष से स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
सक्षम प्राधिकारी यानी मामलातदार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है, जो विज्ञापन की तिथि से 6 माह से अधिक पुराना न हो।

Honorarium Structure

गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार प्रतिमाह निम्नलिखित मानदेय दिया जाएगा:

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: ₹10,000/- प्रतिमाह
  • आंगनवाड़ी सहायिका: ₹5,500/- प्रतिमाह

यह पद मानदेय आधारित सेवा पद है। राज्य एवं केंद्र सरकार के नीतिगत फैसलों, वार्षिक समीक्षा एवं सेवा नियमों के अनुसार मानदेय में समय-समय पर बढ़ोतरी भी की जा सकती है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के कार्य

  1. बच्चों का पोषण व स्वास्थ्य: 0 से 6 साल तक के बच्चों का नियमित वजन चेक करना, कुपोषण की पहचान करना और उन्हें पोषाहार वितरित करना।
  2. टीकाकरण में सहयोग: ANM और आशा सहयोगिनी के साथ मिलकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण करवाना।
  3. शाला पूर्व शिक्षा (Pre-Schooling): 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र में खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा देना।
  4. गर्भवती व धात्री महिलाओं की देखभाल: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य की जांच, पूरक पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सलाह देना।
  5. किशोरी बालिका सेवाएं: 11 से 18 वर्ष तक की बालिकाओं को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना व आयरन की गोलियां देना।
  6. स्वास्थ्य शिक्षा व परामर्श: गांव/मोहल्ले में माताओं को स्वच्छता, स्तनपान, संतुलित आहार और परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना।
  7. रिकॉर्ड व रजिस्टर बनाए रखना: आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, टीकाकरण और पोषाहार वितरण का डेली रिकॉर्ड रजिस्टर अथवा डिजिटल ऐप पोषण ट्रैकर में एड करना।

आंगनवाड़ी सहायिका के कार्य

  1. आंगनवाड़ी केंद्र की सफाई व रखरखाव: केंद्र को प्रतिदिन समय पर खोलना, परिसर व बर्तन साफ रखना और बच्चों के बैठने की व्यवस्था करना।
  2. बच्चों की देखभाल व स्वच्छता: केंद्र में आने वाले छोटे बच्चों को संभालना, उन्हें शौच के लिए ले जाना और हाथ धोने व स्वच्छता की आदत डालना।
  3. बच्चों को घर से लाना व छोड़ना: 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षा के साथ उनके घर से आंगनवाड़ी केंद्र तक लाना और छुट्टी होने के बाद घर वापस पहुंचाना।
  4. पोषाहार तैयार करना व परोसना: बच्चों और माताओं के लिए पूरक पोषाहार यानी गर्म भोजन तैयार करके परोसने में सहायता करना।
  5. पीने के पानी की व्यवस्था: आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों और गर्भवती/धात्री महिलाओं के लिए साफ और शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था करना।
  6. कार्यकर्ता के कार्यों में सहयोग: टीकाकरण दिवस, गोदभराई, अन्नप्राशन, पोषण परामर्श और गृह भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सहायता करना।
  7. सामग्री की सुरक्षा: आंगनवाड़ी केंद्र में रखी पोषाहार सामग्री, खिलौनों और अन्य सामान की सुरक्षा व सही रख-रखाव में सहयोग करना।

Selection Process

Gujarat Anganwadi Vacancy के लिए आवेदकों का चयन बिना लिखित परीक्षा एवं बिना इंटरव्यू के शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा:

  • Merit List: शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
  • Center Wise Merit: प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र के लिए अलग-अलग ऑनलाइन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
  • Experience Preferred: पहले से कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिकाओं को वर्कर पद पर आवेदन करते समय विभागीय नियमानुसार वरीयता दी जाएगी।
  • Document Verification: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Read Also…12वीं पास के लिए आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 27 अक्टूबर तक

Required Documents List

आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स होने चाहिए:

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं मार्कशीट
  • मामलातदार द्वारा निर्गत नवीन निवास प्रमाणपत्र
  • जाति एवं आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • विधवा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • तलाकशुदा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • ग्रेड-टू-परसेंटेज सर्टिफिकेट (यदि अंक प्रणाली ग्रेड में हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • निर्धारित प्रारूप में स्व-घोषणा पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि।

How to Apply for Gujarat Anganwadi Recruitment 2026

आधिकारिक पोर्टल पर जाकर इन चरणों को फॉलो करते हुए आप आसानी से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आंगनवाड़ी की ऑफिशियल वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर जाएं।
Gujarat Anganwadi Official Portal
Gujarat Anganwadi Official Portal
  • होमपेज के मेनू बार में ‘Recruitment‘ सेक्शन में ‘Apply‘ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपनी जिलेवार लिस्ट देखें और संबंधित पद के सामने ‘Apply‘ बटन पर क्लिक करें।
  • दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ‘I Agree‘ पर टिक करें।
I Agree
I Agree
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं निवास क्षेत्र का ध्यानपूर्वक चयन करें।
  • मांगी गई सभी स्कैन की गई प्रतियां सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • भरे गए आवेदन फॉर्म का Preview करके त्रुटिरहित पाए जाने पर ‘Final Submit‘ कर दें।
Final Submit
Final Submit
  • भविष्य में जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Helpdesk & Support

यदि आपको फॉर्म भरते समय कोई तकनीकी समस्या आती है, तो आप WCD गुजरात के आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकती हैं:

  • आधिकारिक पोर्टल: e-hrms.gujarat.gov.in
  • हेल्पडेस्क ईमेल: support-ehrms@gujarat.gov.in
  • तकनीकी सहायता: गुजरात e-HRMS पोर्टल के संपर्क अनुभाग से ऑनलाइन सहायता प्राप्त करें।

Important Links

Gujarat Anganwadi Notification Gujarat Anganwadi Notification PDF District Wise
Gujarat Anganwadi Apply Online Anganwadi Worker & Helper Apply Now
Official Website Gujarat Anganwadi Portal
Latest Govt Jobs Update Join Telegram Channel, Join WhatsApp Channel

FAQs

गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2026 कुल कितने पदों पर निकाली गई हैं?

यह वैकेंसी कुल 6,843 पदों पर निकाली गई है, जिसमें 3,043 पद कार्यकर्ता और 3,800 पद सहायिका के लिए निर्धारित हैं।

गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती में सिलेक्शन के बाद मानदेय कितना मिलेगा?

आंगनवाड़ी वर्कर को 10,000 रूपये प्रतिमाह और आंगनवाड़ी हेल्पर को 5,500 रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा, जिसमें सरकारी नियमों के अनुसार समय-समय पर संशोधन संभव है।

क्या इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी?

जी नहीं, आंगनवाड़ी भर्ती में किसी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं, 12वीं के अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से होगा।

क्या अन्य राज्य के अभ्यर्थी गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, यह भर्ती केवल गुजरात राज्य की संबंधित ग्राम/वार्ड की स्थानीय महिला निवासियों के लिए ही है।

Gujarat Anganwadi Bharti 2026 में आवेदन की लास्ट डेट कब है?

इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 21 सितंबर से लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2026 को रात 12 बजे तक फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते है।

क्या आंगनवाड़ी भर्ती में नौकरी परमानेंट होती है या नहीं?

नहीं, आंगनवाड़ी में नौकरी परमानेंट यानी स्थाई सरकारी नहीं होती है। यह मानदेय (Honorarium) आधारित सेवा है, जिसमें 62 वर्ष की आयु तक कार्य किया जा सकता है। हालांकि, अनुभव के आधार पर स्थायी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती में आरक्षण/छूट का लाभ जरूर मिलता है।

Leave a Comment