📅 Last Updated: · Reviewed by OM Choudhary
Home › SSO ID Rajasthan Guide

PNB RSETI Kharawar Rohtak Bharti 2026 Offline Form: पंजाब नेशनल बैंक में फैकल्टी एवं चौकीदार पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू

यदि आप हरियाणा राज्य में बैंकिंग सेक्टर के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में रोजगार ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), रोहतक ने संविदा आधारित भर्ती निकाली है। PNB RSETI Kharawar Rohtak Bharti 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 9 अक्टूबर 2026 को जारी की गई है।

PNB RSETI Kharawar Rohtak Bharti 2026 Offline Form
PNB RSETI Kharawar Rohtak Bharti 2026

इस भर्ती में फैकल्टी और चौकीदार-कम-माली के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 तक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से ऑफलाइन अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस लेख में आपको पीएनबी फोर्थ ग्रेड भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी जैसे पद अनुसार पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और आवेदन फॉर्म भेजने का सही तरीका स्टेप बाय स्टेप आसान से आसान शब्दों में बताई गई है।

PNB RSETI Kharawar Rohtak Bharti 2026 Quick Overview

भर्ती संस्था का नाम पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI)
जॉब लोकेशन ग्राम एवं डाकघर खरावड़ (पावर हाउस के पीछे), जिला रोहतक, हरियाणा – 124021
विज्ञापन संख्या PNB/RSETI/ADV./2026-27/01
पदों के नाम फैकल्टी और चौकीदार-कम-माली
नियुक्ति का प्रकार संविदा आधारित 3 वर्ष
कुल पद संख्या 02
आवेदन का तरीका ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक द्वारा)
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट PNB Website

Post Wise Vacancy Details

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में फैकल्टी और चौकीदार के 2 पदों पर ऑफलाइन फॉर्म मांगे गए है।

आवेदन की तारीखें

  • आधिकारिक अधिसूचना जारी: 09 अक्टूबर 2026
  • ऑफलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 09 अक्टूबर 2026
  • आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2026

ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डाक से जमा कराने के बाद अंतिम तिथि 10 नवंबर को संबंधित डाक पते पर पहुंच जाना चाहिए, इसके बाद प्राप्त होने वाले फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी, EWS, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क रखी गई है।

आवेदकों को PNB RSETI Kharawar Rohtak Bharti 2026 में फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार का बैंक ड्राफ्ट, पोस्टल ऑर्डर और फॉर्म शुल्क देने की कोई आवश्यकता नहीं है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु सीमा: 22 वर्ष
  • ऊपरी आयु सीमा: 40 वर्ष

संविदा एवं आउटसोर्सिंग पदों के लिए आयु 22 से 40 वर्ष के बीच रखी गई गई है। आयु में विशेष छूट के लिए आधिकारिक अधिसूचना को एक आर अच्छे से पढ़ लें।

शैक्षणिक योग्यता एवं प्राथमिकताएं

इस भर्ती में दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं प्राथमिकताएं इस प्रकार है:

फैकल्टी

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान, कला, वाणिज्य या किसी अन्य विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर उतीर्ण।

चयन में इन शैक्षणिक योग्यता वालों को प्राथमिकता:

  • मास्टर इन सोशल वर्क (MSW)
  • ग्रामीण विकास, समाजशास्त्र या मनोविज्ञान (M.A.)
  • कृषि, बागवानी, पशु चिकित्सा या कृषि विपणन (B.Sc.)
  • B.A. के साथ B.Ed.

आवश्यक व्यावहारिक कौशल:

  • पठन-पाठन एवं प्रशिक्षण में इंटरेस्ट और अच्छी संवाद शैली
  • कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान जैसे एमएस ऑफिस, वार्ड, एक्सल और इंटरनेट
  • स्थानीय भाषा हिंदी एवं हरियाणवी में बोलने, लिखने और टाइपिंग करने की कुशलता
  • अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में टाइपिंग का नॉलेज
  • पूर्व टीचिंग एक्सपीरियंस वालों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा

चौकीदार कम माली

  1. इस पद के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से न्यूनतम कक्षा 7वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  2. वरीयता: कृषि, बागवानी, पौधरोपण, उद्यान रखरखाव एवं परिसर सुरक्षा का पूर्व अनुभव रखने वाले आवेदकों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

Salary Structure & Allowance

पद का नाम शुरुआती मूल वेतन वेतन वृद्धि सहित मासिक आवागमन एवं यात्रा भत्ता मोबाइल भत्ता वार्षिक प्रदर्शन प्रोत्साहन
फैकल्टी 30,000 रूपये 40,000 रूपये 2,500 रूपये (शर्तों के अनुसार) 300/ रूपये 2,000 रूपये
चौकीदार कम माली 12,000 रूपये 16,000 रूपये 800 रूपये (घोषणा के आधार पर) 300 रूपये 1,000 रूपये
  • अन्य वैधानिक सुविधाएं: नियमानुसार कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), ESI एवं ग्रेच्युटी का लाभ भी मिलेगा।
  • भत्तों की शर्तें: यात्रा भत्ते का भुगतान निर्धारित शर्तों एवं भ्रमण को पूरा करने पर निर्भर करेगा।
  • संतोषजनक वार्षिक कार्य समीक्षा के आधार पर वार्षिक परफॉर्मेंस इंसेंटिव दिया जाएगा।

फैकल्टी और चौकीदार के काम

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, दोनों ही पदों के लिए कार्य पद अनुसार अलग अलग है:

फैकल्टी

  1. ग्रामीण युवाओं और बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण देना।
  2. ट्रेनिंग शेड्यूल तैयार करना एवं प्रैक्टिकल सत्र आयोजित करना।
  3. प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवाना तथा फील्ड विजिट का मैनेजमेंट करना।

चौकीदार कम माली

  1. संस्थान परिसर की 24 घंटे सुरक्षा निर्धारित करना। परिसर के पेड़-पौधों, बगीचों और पार्क की नियमित देखभाल करना।
  2. परिसर की साफ सफाई और स्वच्छता को बनाए रखना।

Selection Process

PNB RSETI Kharawar Rohtak Bharti 2026 में दोनों पदों के लिए आवेदकों का चयन इस प्रकार होगा:

फैकल्टी

  1. आवेदन पत्रों की शॉर्टलिस्टिंग
  2. लिखित परीक्षा (GK & Computer)
  3. व्यक्तिगत साक्षात्कार
  4. शिक्षण प्रदर्शन (Demo)
  5. दस्तावेज सत्यापन

चौकीदार

  1. व्यक्तिगत साक्षात्कार
  2. दस्तावेज सत्यापन

नियुक्ति की शर्तें एवं संविदा अवधि

  • अनुबंध की अवधि: शुरुआती नियुक्ति 3 वर्ष की संविदा के आधार पर होगी।ल, हर साल सर्किल कार्यालय स्तर की चयन समिति द्वारा उम्मीदवार के कार्य का वार्षिक मूल्यांकन किया जाएगा।
  • संविदा प्रकृति: यह पूरी तरह से अनुबंध एवं आउटसोर्स आधारित पद है। इस नियुक्ति के आधार पर उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक में नियमित या स्थायी सेवा का कोई कानूनी दावा नहीं कर सकेंगे।
  • अनुबंध समाप्ति: दोनों पक्षों में से कोई भी एक माह का लिखित नोटिस देकर अनुबंध समाप्त कर सकता है।

Read Also…सीजी व्यापम व्याख्याता सीधी भर्ती का 854 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 26 अक्टूबर तक

ऑफलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें

  1. A4 साइज के पेपर पर नीचे दिया गया एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवाएं।
  2. आवेदन फॉर्म में आपका नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, स्थाई पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, योग्यता और अनुभव स्पष्ट रूप में लिखें हो।
PNB RSETI Kharawar Application Form 2026
PNB RSETI Kharawar Application Form
  1. ऊपर अपनी नई लेटेस्ट पासपोर्ट साइज की फोटो लगाएं, फिर आधे फोटो पर आधे फॉर्म पर खुद के हस्ताक्षर करें।

फॉर्म के साथ निम्नलिखित फोटोकॉपी प्रत्येक पर खुद के हस्ताक्षर करके अटैच करें:

  • जन्म तिथि प्रमाणपत्र के लिए कक्षा 10वीं की मार्कशीट या 7वीं का सर्टिफिकेट
  • शैक्षणिक योग्यता की सभी मार्कशीट और सर्टिफिकेट्स (7th/Graduation/PG/MSW/Bed)
  • कार्य अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान के लिए आधार कार्ड या पैन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

एक मजबूत लिफाफे में सभी दस्तावेज युक्त आवेदन फॉर्म डालें और लिफाफे के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में लिखें:

3. “APPLICATION FOR THE POST OF ________ AT PNB RSETI ROHTAK“
4. तैयार लिफाफे को केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से नीचे दिए गए आधिकारिक पते पर भेजें।

आवेदन भेजने का पता –

सेवा में,
संस्थान निदेशक,
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI)
ग्राम एवं डाकघर: खरावड़ (पावर हाउस के पीछे)
जिला: रोहतक, हरियाणा – 124021

महत्वपूर्ण लिंक्स

Details Links
PNB RSETI Kharawar Notification See Official Notification PDF
PNB RSETI Kharawar Application Form See Offline Form
Official Website PNB Portal
Daily Jobs Update Join Our Telegram Channel & Join WhatsApp Channel

FAQs

PNB RSETI Kharawar Rohtak Bharti 2026 में आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती में आप केवल ऑफलाइन रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपना फॉर्म जरूरी डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी अटैच करते हुए रोहतक RSETI पते पर भेज सकते है।

पीएनबी फोर्थ ग्रेड की इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन फॉर्म PNB RSETI खरावड़ रोहतक संस्थान के पते पर रजिस्टर्ड डाक से अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 से पहले पहले जमा करवाना जरूरी है।

क्या हरियाणा के बाहर के अभ्यर्थी PNB RSETI भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

पात्रताओं को पूरा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इन्हें क्षेत्रीय भाषा जैसे हिंदी और हरियाणवी लिखने, बोलने और पढ़ने की समझ एवं स्थानीय टाइपिंग नॉलेज होनी चाहिए।

फैकल्टी पद के लिए शुरुआती सैलरी और भत्ते कितने मिलेंगे?

पीएनबी में फैकल्टी जॉब के लिए शुरुआती मूल वेतन 30,000 रूपये हर महीने मिलेगा, इसके साथ ही 2,500 रूपये का यात्रा भत्ता और 300 रूपये का मोबाइल भत्ता भी नियमानुसार दिया जाएगा।

क्या चौकीदार कम माली पद के लिए परीक्षा होगी?

नहीं, इस पद के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी, बल्कि सीधे शॉर्टलिस्ट करके व्यक्तिगत साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन होगा।

क्या इस भर्ती में आवेदन के लिए फॉर्म फीस या किसी प्रकार का शुल्क देना होगा?

नहीं, इस भर्ती में किसी भी आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार बिना कोई शुल्क दिए अपना फॉर्म फ्री में ऑफलाइन जमा कर सकते है।

Leave a Comment