📅 Last Updated: · Reviewed by OM Choudhary
Home › SSO ID Rajasthan Guide

KVS Samvida Shikshak Bharti 2026 State Wise: देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में राज्यवार बिना परीक्षा टीचर बनने का मौका, फटाफट ऐसे करें आवेदन

जो अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS) में नौकरी का अनुभव प्राप्त करने के साथ ही टीचिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा देशभर के अलग-अलग सेंट्रल स्कूलों में पार्ट-टाइम संविदा पदों पर KVS Samvida Shikshak Bharti 2026 निकाली गई है, इसके लिए नया KVS Samvida Sathi Portal भी लॉन्च किया गया है।

KVS Samvida Shikshak Bharti 2026 State Wise
KVS Samvida Shikshak Bharti

इस पोर्टल से योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी PGT, TGT, PRT, बालवाटिका टीचर, स्पेशल एजुकेटर, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर और स्पोर्ट्स कोच जैसे विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया सभी विद्यालयों के लिए अलग अलग समय पर शुरू एवं खत्म की जा रही है जिसकी स्टेप बाय स्टेप विस्तृत जानकारी इस लेख में विद्यालय अनुसार दी गई है।

सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही कोई ऑल-इंडिया लेवल का एक सिंगल नोटिफिकेशन जारी होगा। प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए विभिन्न तारीखों पर नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित कर रहा है। अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल के ‘Announcements’ वाले सेक्शन में जाकर देख सकते हैं कि अभी किस-किस स्कूल में आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई हैं।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Overview

भर्ती बोर्ड का नाम केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
पोर्टल का नाम KVS Samvida Sathi Portal (samvida-sathi.kvs.gov.in)
भर्ती का प्रकार पार्ट-टाइम संविदा पैनल
पदों के नाम PGT, TGT, PRT, बालवाटिका शिक्षक, स्पेशल एजुकेटर, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, स्पोर्ट्स कोच, नर्स आदि
कुल वैकेंसी स्कूल के अनुसार अलग-अलग (संयुक्त संख्या तय नहीं)
आवेदन मोड ऑनलाइन
जॉब लोकेशन विद्यालय अनुसार अलग अलग राज्य
आवेदन की लास्ट डेट विद्यालयवार अलग-अलग
कैटेगरी KVS Samvida Sathi Portal Se Apply Kaise Kare

क्या है KVS Samvida Sathi Portal और यह कैसे काम करता है?

पहले केंद्रीय विद्यालयों में संविदा शिक्षक भर्ती में फॉर्म भरने के लिए प्रत्येक स्कूल का अलग चक्कर लगाना पड़ता था या अलग-अलग फॉर्म भरने पड़ते थे। इस प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए KVS ने ‘संविदा साथी’ पोर्टल शुरू किया है।

इस पोर्टल पर उम्मीदवार एक ही जगह अपना अकाउंट बनाकर अपनी शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और डाक्यूमेंट्स की डिटेल्स सेव कर सकते हैं। जब भी आपके नजदीकी किसी KVS में वेकेंसी निकलेगी, आप सीधे पोर्टल से ही उस पद के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। फॉर्म भरते समय आप अपनी डिटेल्स को ड्राफ्ट में सेव कर सकते हैं और सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

संविदा शिक्षक भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

केंद्रीय विद्यालय में संविदा पर काम करने से पहले इन नियमों को अवश्य समझ लें:

  • अस्थाई नियुक्ति: यह नौकरी पूरी तरह से पार्ट-टाइम और अस्थायी होगी।
  • नियमितीकरण का दावा नहीं: इस पद पर काम करने के बाद आप भविष्य में केवीएस में परमानेंट होने या सेवा जारी रखने का कानूनी दावा नहीं कर सकते।
  • पैनल में चयन का मतलब जॉब नहीं: पोर्टल पर आपका नाम शॉर्टलिस्ट होने का मतलब यह नहीं है कि आपको अपॉइंटमेंट लेटर मिल ही जाएगा, यह स्कूल में पदों की आवश्यकता पर निर्भर करता है।
  • आरक्षण नियम: संविदा आधार पर तैयार किए जाने वाले इस पैनल पर भारत सरकार की आरक्षण नीति लागू नहीं होती।

Age Limit

केवीएस के निर्धारित मानकों के अनुसार संविदा पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना संबंधित स्कूल द्वारा जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन की कट-ऑफ डेट के आधार पर की जाएगी।

KVS Samvida Teacher Salary

केवीएस में KVS Samvida Shikshak Bharti 2026 के लिए चयनित संविदा कर्मचारियों को प्रत्येक महीने फिक्स सैलरी दी जाती है, जो पद अनुसार कुछ इस प्रकार है:

  • PGT (All Subjects): लगभग ₹27,500 प्रतिमाह
  • TGT (All Subjects): लगभग ₹26,250 प्रतिमाह
  • PRT / Balvatika Teacher: लगभग ₹21,250 प्रतिमाह
  • Computer Instructor & Vocational Coach: लगभग ₹21,250 से ₹26,250 प्रतिमाह

Note: केवीएस में KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 के अंतर्गत चयनित कर्मचारियों को केवल फिक्स मासिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा HRA, DA या अन्य कोई एक्स्ट्रा अलाउंस नहीं दिए जाएंगे।

KVS Samvida Shikshak Bharti 2026 Last Date

अभी किन-किन विद्यालयों में केवीएस संविदा भर्ती चल रही हैं? इसके लिए यहां पर विद्यालय अनुसार आवेदन की तारीखें दी गई है, फिलहाल संविदा साथी पोर्टल पर देश के कई स्कूलों में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है:

क्र.सं. विद्यालय का नाम आवेदन की तारीखें
1 PM SHRI KV नंबर 2 बेलगावी कैंट कर्नाटक 26 सितंबर से 06 अक्टूबर 2026
2 PM SHRI KV कलाबुरगी कर्नाटक 03 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2026
3 PM SHRI KV पैनावु इडुक्की केरल 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026
4 PM SHRI KV नंबर 1 थिमैया मार्ग बठिंडा पंजाब 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026
5 PM SHRI KV मिस्सामारी असम 05 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026
6 PM SHRI KV एसएपी तिरुवनंतपुरम केरल 05 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026
7 PM SHRI KV नंबर 1 एएफए डुंडीगल तेलंगाना 05 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026

Application Fees

इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने या किसी भी स्कूल में आवेदन फॉर्म भेजने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है। आवेदन प्रक्रिया सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है।

Educational Qualification

केवीएस संविदा साथी पोर्टल भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:

  • PGT पदों के लिए: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और B.Ed. उतीर्ण होना आवश्यक है।
  • TGT पदों के लिए: संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन, B.Ed. और CTET का पेपर 2 में पास होना जरूरी है।
  • PRT के लिए: मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं के साथ ही D.El.Ed/B.El.Ed और CTET पेपर-1 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • स्पेशल एजुकेटर व इंस्ट्रक्टर: किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्पेशल एज्युकेशन में डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है।

Note: PGT और कंप्यूटर अथवा कोच जैसे पदों के लिए CTET आवश्यक नहीं है, लेकिन TGT और PRT पदों के लिए CTET पास होना अनिवार्य है।

Selection Process

केवीएस अनुबंध आधारित भर्ती में ऑल इंडिया लेवल की मेरिट या कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। जब अभ्यर्थी संविदा साथी पोर्टल के माध्यम से आवेदन फॉर्म जमा करते हैं, तो संबंधित विद्यालय प्राप्त आवेदनों की छंटनी करता है।

इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को सीधे साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन अथवा कंप्यूटर एवं खेल प्रशिक्षक जैसे पदों के लिए कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद एक फाइनल सिलेक्शन लिस्ट तैयार की जाती है।

Read Also….सीजी व्यापम व्याख्याता सीधी भर्ती का 854 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 26 अक्टूबर तक

KVS Samvida Sathi Portal पर स्टेप-बाय-स्टेप अप्लाई कैसे करें

  • सबसे पहले संविदा साथी आधिकारिक वेबसाइट samvida-sathi.kvs.gov.in पर जाएं।
KVS Samvida Sathi Portal Announcement
KVS Samvida Sathi Portal Announcement
  • मेनू बार में Announcements वाले पेज पर क्लिक करके अपने राज्य और स्कूल की वेकेंसी चेक करें।
  • होमपेज पर दिए गए New Registration वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
KVS Samvida Sathi Portal New Registration
KVS Samvida Sathi Portal New Registration
  • पोर्टल के नियम और शर्तें ध्यान से पढ़कर एक्सेप्ट करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर अकाउंट बनाएं।
  • अब अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल में Login करें।
KVS Samvida Sathi Portal Login
KVS Samvida Sathi Portal Login
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
  • जिस स्कूल में योग्यता अनुसार जिस पद के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें।
  • अब अपनी शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यताओं का विवरण भरें।
  • मांगे गए एकदम सही फॉर्मेट और साइज में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • पूरे फॉर्म को एक बार री-चेक करके Final Submit कर दें।
  • जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य में उपयोग के लिए संभालकर रख लें।

फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • B.Ed/D.El.Ed/CTET पासिंग सर्टिफिकेट (जो भी लागू हो)
  • कार्यानुभव प्रमाणपत्र (यदि कोई अनुभव है तो)
  • आधार कार्ड या पैन कार्ड अथवा वोटर आईडी
  • लेटस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Quick Useful Links

KVS Samvida Sathi Portal Notification  Announcement Check
KVS Samvida Sathi Portal Register KVS Registration
KVS Samvida Sathi Portal Apply Online KVS LOGIN
Official Instructions and Guidelines Instructions Details
Contract Partner Portal FAQs FAQs Check
Official Website Samvida Sathi Portal
Daily Govt Exams & Govt Jobs Update Join Our Telegram Channel & WhatsApp Channel

यदि आपके पास टीचिंग की जरूरी क्वालिफिकेशन है और आप केवीएस के बेहतरीन शैक्षणिक माहौल में पढ़ाने का अनुभव लेना चाहते हैं, तो बिना किसी देर के अपने नजदीकी स्कूल की KVS Samvida Shikshak Bharti लास्ट डेट से पहले फॉर्म सबमिट कर दें। चूंकि एप्लीकेशन फॉर्म भरने की कोई फीस नहीं है, इसलिए प्रत्येक योग्य उम्मीदवार फ्री में यह फॉर्म भर सकते है।

KVS Samvida Shikshak Bharti FAQs

KVS Samvida Shikshak Bharti में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती की कोई एक फिक्स लास्ट डेट नहीं है, प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय के नोटिफिकेशन अलग अलग समय पर जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है।

क्या KVS में PGT पदों के लिए CTET जरूरी है?

नहीं, PGT पदों के लिए CTET अनिवार्य नहीं है, CTET केवल TGT और PRT पदों के लिए जरूरी होता है।

क्या संविदा पर काम करने वाले शिक्षकों को बाद में परमानेंट कर दिया जाता है?

नहीं, यह पूरी तरह से पार्ट-टाइम और कॉन्ट्रैक्चुअल जॉब है, इसके आधार पर भविष्य में नियमितीकरण का कोई कानूनी दावा नहीं किया जा सकता है।

क्या KVS Samvida Sathi Portal पर रजिस्ट्रेशन की कोई फीस लगती है?

बिल्कुल नहीं, इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना और किसी भी पद के लिए फॉर्म भरना पूरी तरह से निशुल्क है।

क्या KVS संविदा भर्ती के लिए कोई एग्जाम देना होगा?

नहीं, इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करके सीधे इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन किया जाता है।

Leave a Comment