📅 Last Updated: · Reviewed by OM Choudhary
Home › SSO ID Rajasthan Guide

CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026 Apply Now: सीजी व्यापम व्याख्याता सीधी भर्ती का 854 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 26 अक्टूबर तक

छत्तीसगढ़ के हायर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों में CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन 29 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग लोक शिक्षण संचालनालय ने व्याख्याता के कुल 854 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से ही शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी CGSSB एवं CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।

CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026 Notification Release for 854 Posts
CG Vyapam Lecturer Vacancy

सीजी व्यापम व्याख्याता भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 अक्टूबर 2026 रखी गई है। सीजी व्यापम भर्ती के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सलारी की पूरी जानकारी नीचे दी गई है, जिसे आवेदन से पहले अच्छे से चेक करें या ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखें।

CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026 Overview

भर्ती संगठन लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
विभाग स्कूल शिक्षा विभाग
पद का नाम व्याख्याता (ई एवं टी संवर्ग)
विज्ञापन संख्या ESTB-101/207/2025/176
कुल पद संख्या 854
पद श्रेणी राजपत्रित द्वितीय श्रेणी
वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-09
अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन
जॉब लोकेशन छत्तीसगढ़

CG Vyapam Lecturer Form Date 2026

छत्तीसगढ़ व्यापम लेक्चरर भर्ती के लिए 29 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके लिए निर्धारित तारीखें इस प्रकार है:

  • Form Start Date: 29 Sep 2026
  • Last Date: 26 Oct 2026 (till 5:00 pm)
  • Correction Window Open: 27 to 29 Oct 2026
  • Admit Card Release Date: 23 Nov 2026
  • CG Vyapam Exam Date: 29 Nov 2026 (10:00 am to 12:15 pm)

आवेदन शुल्क और रिफंड का नियम

छत्तीसगढ़ सरकार के मौजूदा नियमों के अनुसार राज्य के मूल निवासी आवेदकों को परीक्षा शुल्क में पूरी छूट दी गई है:

  • सामान्य/पिछड़ा वर्ग: निशुल्क
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: निशुल्क
  • सभी वर्ग की महिला/दिव्यांग अभ्यर्थी: निशुल्क

जरूरी बात: फॉर्म भरते समय जो भी शुल्क ऑनलाइन माध्यम से कटेगा, परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को वह राशि उनके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी। इसलिए फॉर्म में अपना ही बैंक विवरण भरें।

CG Vyapam Lecturer Notification
CG Vyapam Lecturer Notification

आयु सीमा

आयु सीमा 01 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

केवल छत्तीसगढ़ राज्य के SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष तक की छूट एवं महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी।

Post Details & Educational Qualification

सीजी व्यापम लेक्चरर भर्ती कुल 854 पदों पर निकाली गई है, इसमें ई-संवर्ग के लिए 424 पद और टी-संवर्ग के लिए 430 पद शामिल हैं:

क्र. सं. विषय E-संवर्ग T-संवर्ग कुल पद शैक्षणिक योग्यता
1 हिन्दी 60 60 120 संबंधित विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर (PG) + B.Ed.
2 अंग्रेजी 60 60 120 अंग्रेजी में द्वितीय श्रेणी में PG + B.Ed.
3 संस्कृत 60 60 120 संस्कृत या आचार्य में द्वितीय श्रेणी में PG + B.Ed.
4 भौतिकी 44 50 94 फिजिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स में PG + B.Ed.
5 राजनीति शास्त्र 50 50 100 राजनीति विज्ञान या लोक प्रशासन में PG + B.Ed.
6 इतिहास 50 50 100 इतिहास या प्राचीन भारतीय इतिहास में PG + B.Ed.
7 भूगोल 50 50 100 भूगोल में द्वितीय श्रेणी में PG + B.Ed.
8 अर्थशास्त्र 50 50 100 अर्थशास्त्र या बिजनेस इकोनॉमिक्स में PG + B.Ed.
कुल योग 10424 430 854 (सभी डिग्रियां NCTE के नियमों के तहत मान्य होनी चाहिए)

E-संवर्ग और T-संवर्ग में क्या अंतर है?

अक्सर अभ्यर्थी E और T कैडर को लेकर परेशान रहते हैं, जिसे आप इस प्रकार से आसान शब्दों में समझ सकते है:

  • E-संवर्ग: इसके कैटेगरी में आने वाले स्कूल सामान्य या मैदानी इलाकों में होते हैं।
  • T-संवर्ग: इसके श्रेणी में आने वाले स्कूल आदिवासी विकासखंड क्षेत्रों में होते हैं।

दोनों संवर्गों में सैलरी, पद का दर्जा, भत्ते और प्रमोशन के नियम बिल्कुल एक समान हैं, सिर्फ पोस्टिंग का क्षेत्र अलग अलग होता है।

सैलरी और प्रोबेशन पीरियड

  • पे मैट्रिक्स: लेवल-09
  • शुरुआती बेसिक पे: ₹38,100/- प्रतिमाह
  • इन-हैंड सैलरी: महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता जोड़कर शुरुआती सैलरी लगभग 45,000 से 50,000 रूपये तक प्रतिमाह दी जाएगी।
  • प्रोबेशन का नियम: नियुक्ति के बाद 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि रहेगी, इस दौरान राज्य सरकार के नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा, यह प्रथम वर्ष में 70%, द्वितीय वर्ष 80% और तृतीय वर्ष 90% मूल वेतन के साथ मिलेगा। 3 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने पर पूरा वेतन मिलने लगेगा।

चयन प्रक्रिया

CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026 के लिए चयन मुख्य 3 चरणों में पूरा होगा:

  1. लिखित परीक्षा: प्रथम चरण में व्यापम द्वारा ऑफलाइन परीक्षा कराई जाएगी।
  2. दस्तावेज सत्यापन: द्वितीय चरण में लिखित परीक्षा के मेरिट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स चेकिंग के लिए बुलाया जाएगा।
  3. मेडिकल टेस्ट: तृतीय चरण में जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा सामान्य रूप से फिटनेस चेकअप किया जाएगा।

एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

  • परीक्षा का माध्यम: ऑफलाइन (OMR शीट आधारित)
  • कुल प्रश्न: 100 प्रश्न
  • कुल अंक: 100 अंक
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे 15 मिनट
  • परीक्षा का समय: सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक
  • प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।

सिलेबस

  • संबंधित विषय का स्नातकोत्तर स्तर का ज्ञान
  • बाल विकास और शिक्षण शास्त्र (Pedagogy)
  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • कंप्यूटर नॉलेज
  • छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान

Required Documents

CG Vyapam Lecturer Vacancy फॉर्म भरने और दस्तावेज सत्यापन के समय आपके पास ये ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स और 2 सेट इनकी फोटोकॉपी होनी चाहिए:

  1. कक्षा 10वीं मार्कशीट
  2. कक्षा 12वीं मार्कशीट
  3. संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (PG) की सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
  4. B.Ed. की मार्कशीट
  5. छत्तीसगढ़ का स्थायी मूल निवास प्रमाणपत्र
  6. स्थायी जाति प्रमाणपत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  7. दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  8. सेवारत उम्मीदवारों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)
  9. पहचान पत्र: आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड
  10. मोबाइल नंबर
  11. ईमेल आईडी
  12. हस्ताक्षर
  13. पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।

Read Also…10वीं से 12वीं पास के लिए बिना परीक्षा 6,843 पदों पर आंगनवाड़ी सीधी भर्ती, आवेदन 14 अक्टूबर तक

How to Apply for CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026?

सीजी व्यापम भर्ती में आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर थ्री लाइन मेनू पर जाकर “Online Application” विकल्प पर क्लिक करें।
CG Vyapam Online Application
CG Vyapam Online Application
  • नए पेज में “Written Recruitment Exam for Lecturer Posts” पर क्लिक करें।
Written Recruitment Exam for Lecturer Posts
Written Recruitment Exam for Lecturer Posts
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login करें, नए अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी के साथ पहले प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
CG Vyapam Login
CG Vyapam Login
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपने विषय और संवर्ग का चयन करके शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य सम्पूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • जरूरी डॉक्युमेंट्स को भी स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म को री-चेक करके Submit कर दें और इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

फॉर्म भरते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • व्यापम में प्रोफाइल बनाते समय अपना नाम और जन्मतिथि कक्षा 10वीं की मार्कशीट के अनुसार ही लिखें।
  • एक स्पेलिंग की गलती होने पर भी आपको डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के समय रिजेक्ट किया जा सकता है।
  • एक उम्मीदवार केवल 1 विषय के लिए ही फॉर्म भर सकते हैं, इसलिए अपने मुख्य विषय का चुनाव ध्यान से करें।

Important Useful Links

CG Vyapam Lecturer Notification PDF Download
CG Vyapam Lecturer Apply Online
Vyapam Official Portal
School Education Department Portal
Daily New Jobs Update – Join Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष:- CG Vyapam Lecturer Vacancy 2026 उन सभी युवाओं के लिए अच्छा मौका है जो छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए लास्ट डेट 26 अक्टूबर से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर दें। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों के सटीक और सीधे अपडेट्स के लिए इस पेज को बुकमार्क कर लें और अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को जरूर शेयर करें।

FAQs

क्या छत्तीसगढ़ व्यापम लेक्चरर भर्ती के लिए दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, इस भर्ती के लिए केवल छत्तीसगढ़ राज्य के स्थायी मूल निवासी उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र माने गए हैं।

सीजी व्यापम व्याख्याता भर्ती 2026 में फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है?

CG Vyapam Lecturer Vacancy के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 26 अक्टूबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक की रखी गई है।

छत्तीसगढ़ लेक्चरर भर्ती में सिलेक्शन के बाद शुरुआती सैलरी कितनी मिलती है?

पे-मैट्रिक्स लेवल-09 के अनुसार विभिन्न भत्तों को मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 45,000 से 50,000 रूपये प्रतिमाह तक मिलती है।

सीजी व्याख्याता भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

संबंधित विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर (PG) और B.Ed. की डिग्री होना अनिवार्य है।

क्या सीजी व्यापम लेक्चरर एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी?

हां, लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।

क्या एक अभ्यर्थी एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन कर सकता है?

नहीं, नियमानुसार उम्मीदवार केवल एक ही विषय के लिए आवेदन जमा कर सकता है।

Leave a Comment