राजस्थान की सरकारी नौकरियों (CET, Police, Teacher भर्ती), स्कॉलरशिप और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ‘SSO ID Registration’ अनिवार्य है। यह राजस्थान सरकार की सभी ऑनलाइन सेवाओं के लिए आपकी एक डिजिटल पहचान है, जिससे आप एक ही पोर्टल पर सभी सरकारी सुविधाओं का एक्सेस पा सकते हैं।
चाहे आप पहली बार नया अकाउंट बनाना चाहते हों या पुराने डैशबोर्ड में ‘SSO ID Login’ करना हो, इस गाइड में आपको बिना किसी समस्या के पूरी प्रॉसेस स्टेप-बाय-स्टेप आसान शब्दों में समझाई गई हैं, नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करके चंद मिनटों में आप अपनी New SSO ID बना सकते है।
SSO ID Registration Quick Access Box
यूज़र्स की सुविधा और तुरंत सहायता के लिए मुख्य लिंक्स और हेल्पलाइन विवरण नीचे दिए गए हैं:
- SSO ID Direct Registration Link Register Now sso.rajasthan.gov.in
- Official Login Page Login Now (sso.rajasthan.gov.in)
- SSO Helpline Number 0141-5133222 / 0141-5141322
- SSO Official WhatsApp/SMS Recovery 7877077777
- Support Email ID helpdesk.sso@rajasthan.gov.in
जरूरी सूचना: अगर आपकी एसएसओ आईडी पहले से बनी हुई है और आप उसका पासवर्ड भूल गए हैं, तो नया रजिस्ट्रेशन करने की गलती न करें, ऐसे में सिस्टम एरर बताएगा। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7877077777 पर RJ SSO PASSWORD लिखकर SMS भेजकर अपना पासवर्ड तुरंत रीसेट कर सकते हैं।
SSO ID ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टेप-बाय-स्टेप फुल प्रॉसेस
एसएसओ पोर्टल पर किसी भी प्रकार की गलती या फॉर्म रिजेक्शन से बचने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को बिना स्किप किए ध्यानपूर्वक फॉलो करें:
Step 1: ऑफिशियल पोर्टल ओपन करें
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर जैसे Google Chrome में sso.rajasthan.gov.in ओपन करें।
- होमपेज लोड होने पर आपको राइट साइड में एक मुख्य बॉक्स दिखाई देगा, यहां डिफॉल्ड रूप से ‘Login’ सेलेक्ट रहता है, आपको उसके ठीक बगल में दिए गए “Registration” टैब पर क्लिक करना है।

Step 2: अपनी सही कैटेगरी का चयन करें
- यहां आपको स्क्रीन पर तीन अलग-अलग ऑप्शंस दिखेंगे, आप अपनी पात्रता के अनुसार सही बॉक्स पर क्लिक करें:
- Citizen: यदि आप एक स्टूडेंट हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या आम नागरिक के रूप में सरकारी योजनाओं का फॉर्म भरना चाहते हैं, तो इस ऑप्शन को सलेक्ट करें।
- Udhyog: यदि आप किसी व्यवसाय, फर्म, दुकान या कारखाने के नाम पर एसएसओ आईडी बनाना चाहते हैं, तो इसे चुनें।
- Govt. Employee: यह विकल्प केवल राजस्थान सरकार के अधीन कार्यरत स्थाई कर्मचारियों के लिए है।

Step 3: रजिस्ट्रेशन का माध्यम चुनें (Select Identity Source)
- आम नागरिक यानी Citizen विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने डिजिटल पहचान लिंक करने के दो मुख्य ऑप्शन दिखेंगे:
- Option A Jan Aadhaar: यह ऑप्शन केवल और केवल राजस्थान के मूल निवासियों के लिए है, राज्य सरकार की छात्रवृत्ति, राशन या पेंशन योजनाओं के लिए इसी विकल्प से आईडी बनाना बेस्ट है।
- Option B Google/Gmail: यदि आप राजस्थान से बाहर के निवासी हैं, या आपके पास वर्तमान में जन आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो आप अपनी जीमेल आईडी के जरिए सीधे आगे बढ़ सकते हैं।

Step 4: OTP & Authentication से वेरिफिकेशन
- यहां आपको चुने गए माध्यम के अनुसार वेरिफिकेशन पूरा करना होगा:
- यदि आपने ‘Jan Aadhaar’ चुना है तो:
- निर्धारित बॉक्स में अपना Jan Aadhaar ID या जन आधार रसीद संख्या (Acknowledgment ID) दर्ज करें और Next बटन पर क्लिक करें।
- आपके जन आधार परिवार में जुड़े सभी सदस्यों के नाम स्क्रीन पर एक लिस्ट के रूप में खुल जाएंगे।
- जिस सदस्य के नाम से SSO ID बनानी है, उसके नाम के आगे बने रेडियो बटन (Tick) पर क्लिक करें और Send OTP दबाएं।
- उस सदस्य के नाम के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP आएगा, उसे दर्ज कर Verify OTP बटन पर क्लिक करें।
- यदि आपने ‘Google (Gmail)’ चुना है तो:
- गूगल के आइकॉन पर क्लिक करते ही एक नई ऑथेंटिकेशन विंडो खुलेगी।
- अपनी सक्रिय Gmail ID सिलेक्ट करके Continue करें या Use Another Account पर टैब करके नई Gmail ID और पासवर्ड डालकर Login करें, इसके बाद यह पोर्टल आपके गूगल अकाउंट को सुरक्षित रूप से सिंक कर लेगा।

Step 5: डिजिटल पहचान (Username) और पासवर्ड सेट करना
- यह इस प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, यहां जानकारी को बहुत ही ध्यान से भरें:
- SSO ID / Username: लॉगिन होते ही सिस्टम स्वचालित रूप से आपकी आईडी या नाम के आधार पर एक यूजरनेम सुझाएगा। यदि उस यूजरनेम के सामने हरे रंग का सही का निशान (✔️) दिखाई दे रहा है, तो वह यूजरनेम उपलब्ध है। आप चाहें तो अपनी पसंद का यूजरनेम टाइप कर सकते हैं। अनुपलब्ध होने पर नाम के आगे कुछ नंबर जैसे: rahul_shrma99 जोड़ें।
- Password: एक सुरक्षित और मजबूत पासवर्ड सेट करें, पासवर्ड में कम से कम एक कैपिटल लेटर, एक स्मॉल लेटर, एक नंबर और एक स्पेशल कैरेक्टर होना चाहिए, उदाहरण के लिए: Raj@2026, इसे एक बार टाइप करने के बाद सेम टू सेम ‘Confirm Password’ वाले बॉक्स में दोबारा टाइप करें।
- Mobile Number/Email ID: अपना चालू मोबाइल नंबर और जीमेल आईडी दर्ज करें, यह फ्यूचर में SSO Password भूल जाने पर रिकवरी के लिए बहुत काम आएगा।
- डिटेल कन्फर्म करने के बाद नीचे ही नीचे दिए गए “Register” बटन पर क्लिक करें।

Step 6: रजिस्ट्रेशन सफल होने का संदेश (Confirmation)
- स्क्रीन पर इस तरह का एक पॉप-अप नोटिफिकेशन प्रदर्शित होगा: “Registration Successful for SSO ID (Rahul_Shrma99), It is strongly recommended to change the password at first logon.”
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी आपकी नई एसएसओ आईडी की पुष्टि का एसएमएस प्राप्त हो जाएगा, अब ‘OK’ पर क्लिक करें।
Next Important Step: पहली बार लॉगिन और प्रोफाइल 100% अपडेट कैसे करें?
- सिर्फ एसएसओ रजिस्ट्रेशन कर लेने से आप किसी भी सरकारी भर्ती का फॉर्म नहीं भर पाएंगे, एसएसओ आईडी सक्रिय करने के लिए पहली बार लॉगिन करते समय यह काम करना अनिवार्य है:
- sso.rajasthan.gov.in https://sso.rajasthan.gov.in/ के लॉगिन पेज पर जाएं।
- अपनी नई SSO ID और Password दर्ज करें, कैप्चा कोड भरकर Login पर क्लिक करें।
- पहली बार लॉगिन करते ही आपके सामने “Update Profile” का एक Detailed फॉर्म खुलेगा।
- यहां अपना फर्स्ट नेम, लास्ट नेम, जन्मतिथि (DOB), कैटेगरी और जेंडर अच्छे से चेक करें।
- सबसे महत्वपूर्ण (2026 New Update): अपना Aadhaar Card Number दर्ज करें और उस पर ओटीपी भेजकर उसे अपनी एसएसओ आईडी से लिंक करें, इसके साथ ही सरकारी स्वास्थ्य और अन्य योजनाओं का सुचारू लाभ उठाने के लिए प्रोफाइल सेक्शन में अपनी ABHA ID और जन आधार को 100% लिंक करना अब अनिवार्य कर दिया गया है। जब तक यह प्रोफाइल अपडेट पूरी नहीं होगी, अंदर के Recruitment Portal, Scholarship (CE) एवं अन्य पोर्टल काम नहीं करेंगे।
- आवश्यक सभी डिटेल्स भरने के बाद नीचे दिए गए “Update” बटन पर क्लिक कर दें।
राजस्थान SSO रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज और तैयारी 2026
राजस्थान सिंगल साइन-ऑन (SSO) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से पहले कन्फर्म करें कि आप अपनी कैटेगरी के अनुसार सही डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। इससे रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाएगी।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स और डीटेल्स:
- राजस्थान निवासी: अपना जन आधार कार्ड नंबर तैयार रखें। सुनिश्चित करें कि जन आधार में आपका वर्तमान में चालू मोबाइल नंबर लिंक है ताकि ओटीपी प्राप्त हो सके।
- अन्य राज्यों के आवेदक: यदि आपके पास जन आधार नहीं है, तो आप एक सक्रिय Google ID (Gmail) और चालू मोबाइल नंबर का उपयोग करके ‘Citizen’ कैटेगरी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- सरकारी कर्मचारी: अपनी SIPF ID (जैसे RJJO…) तैयार रखें, इसके बिना कर्मचारी श्रेणी में प्रोफाइल लिंक नहीं हो पाएगी।
- उद्यमी (Business/Udyog): संस्था या फर्म के रजिस्ट्रेशन के लिए BRN (Business Registration Number) या उद्योग आधार की जानकारी अनिवार्य है।
Disclaimer: यह लेख केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी तकनीकी समस्या के लिए केवल आधिकारिक SSO पोर्टल या संबंधित विभाग के हेल्पडेस्क से ही संपर्क करें।
SSO ID FAQs & Error Solutions
आधार नंबर डालने पर “Identity already exists” एरर क्यों आता है?
यह एरर तब आता है जब आपके आधार नंबर से पहले ही कोई एसएसओ आईडी बनी हुई है, राजस्थान SSO पोर्टल के नियम अनुसार एक आधार से एक ही आईडी लिंक हो सकती है।
अगर आधार से पहले से ही एसएसओ आईडी बनी है, तो उसे कैसे प्राप्त करें?
इसके लिए आपको नई आईडी नहीं बनानी है, आप एसएसओ लॉगिन पेज पर जाकर “Forgot SSOID” लिंक पर क्लिक करें और अपने आधार नंबर का उपयोग करके पुरानी एसएसओ आईडी को रिकवर कर लें।
जन आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या नंबर बंद हो गया है, तो SSO रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर जन आधार में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो आप ‘Citizen’ कैटेगरी के अंतर्गत ‘Google ID’ का उपयोग करके डायरेक्ट एसएसओ आईडी बना सकते हैं।
एसएसओ आईडी बनने के बाद जन आधार में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
एसएसओ आईडी बन जाने के बाद अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर अपना सही मोबाइल नंबर जन आधार में अपडेट करवाएं, इसके बाद आप एसएसओ प्रोफाइल में जाकर अपना नया मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं।
क्या एसएसओ आईडी को बाद में बदला जा सकता है?
नहीं, रजिस्ट्रेशन के समय जो एसएसओ आईडी आपको अलॉट हो जाती है, उसे बाद में किसी भी स्थिति में बदला या एडिट नहीं किया जा सकता है।
एसएसओ प्रोफाइल में पासवर्ड या मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
आप एसएसओ आईडी नहीं बदल सकते, लेकिन आप एसएसओ पोर्टल में लॉगिन करके ‘Profile’ सेक्शन में जाकर अपना पासवर्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आसानी से अपडेट कर सकते हैं।
‘Udyog’ कैटेगरी में एसएसओ आईडी बनाने के लिए क्या जरूरी है?
इस श्रेणी के लिए आपके पास ‘BRN’ (Business Registration Number) होना अनिवार्य है, बिना बीआरएन के आप इस कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे।
क्या मैं मोबाइल फोन से सुरक्षित तरीके से एसएसओ आईडी बना सकता हूं?
जी हां, आप अपने स्मार्टफोन से भी एसएसओ आईडी बना सकते हैं, इसके लिए अपने मोबाइल ब्राउजर में sso.rajasthan.gov.in खोलें, ब्राउजर सेटिंग्स में “Desktop Site” विकल्प को इनेबल करके आसानी से यूजरआईडी बना सकते है।
एसएसओ आईडी पासवर्ड भूल जाने पर क्या करें?
यदि आप SSO पासवर्ड भूल गए हैं, तो लॉगिन पेज पर ‘Forgot Password’ पर क्लिक करके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर या आधार के माध्यम से OTP वेरिफाई करके पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।
क्या मैं एक आधार नंबर से दो एसएसओ आईडी बना सकता हूं?
नहीं, एक आधार नंबर केवल एक ही सक्रिय एसएसओ आईडी से लिंक किया जा सकता है, एक से अधिक आईडी बनाने का प्रयास करने पर पोर्टल एरर दिखाएगा।
Login Error” या पोर्टल नहीं खुलने पर क्या करें?
सबसे पहले अपना इंटरनेट चेक करें, यदि इंटरनेट सही है, तो ब्राउजर की Cache और Cookies क्लियर करें या किसी दूसरे ब्राउजर जैसे Microsoft Edge या Firefox का उपयोग करके देखें, समस्या बनी रहती है तो हेल्पडेस्क पर संपर्क करें।
SSO पोर्टल पर ‘Transaction Failed’ होने पर क्या करें?
अगर पेमेंट कट गया है लेकिन SSO Portal पर स्टेटस ‘Failed’ दिख रहा है, तो 24 स 48 घंटे का इंतजार करें, आमतौर पर यह ऑटोमैटिक अपडेट हो जाता है। यदि नहीं होता तो पेमेंट का ‘Transaction ID’ संभाल कर रखें और पोर्टल पर दिए गए हेल्पडेस्क ईमेल पर शिकायत दर्ज करें।
क्या एक ही ब्राउजर में एक साथ दो SSO ID लॉगिन कर सकते हैं?
नहीं, एक ब्राउजर में एक समय में केवल एक ही एसएसओ आईडी लॉगिन रखें, दूसरी आईडी खोलने के लिए ‘Log out’ करें या ‘Incognito Mode’ का उपयोग करें।
एसएसओ में दी गई ‘Govt. Schemes’ का स्टेटस कैसे देखें?
पोर्टल में लॉगिन करने के बाद ‘State Insurance and Provident Fund’ (SIPF) या संबंधित विभाग के ऐप/आइकन पर क्लिक करके वहां ‘Application Status’ या ‘Track Status’ का विकल्प चुनकर अपनी योजना की डिटेल भरकर सर्च पर क्लिक कर दें।
क्या मैं अपनी एसएसओ आईडी को अन्य डिवाइस से लॉग-आउट कर सकता हूं?
जी हां, यदि आपको लगता है कि आपकी आईडी कहीं और खुली रह गई है, तो आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर लॉगिन करके ‘Security’ या ‘Active Sessions’ सेटिंग्स में जाकर अन्य सभी डिवाइसेस से अपनी आईडी को ‘Log out’ कर सकते हैं।