📅 Last Updated: · Reviewed by OM Choudhary
Home › SSO ID Rajasthan Guide

RRC Jaipur Apprentice Form 2026 Advt No 04/2026 Release: राजस्थान जयपुर उत्तर पश्चिम रेलवे में 2008 पदों पर निकली सीधी भर्ती, बिना परीक्षा ऐसे होगा सिलेक्शन

10वीं और ITI पास उम्मीदवारों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) जयपुर द्वारा एक्ट अप्रेंटिस 1961 के तहत RRC Jaipur Apprentice Form 2026 ऑनलाइन शुरू कर दिए गए है। यह भर्ती कुल 2008 पदों पर निकाली गई है, जिसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 30 सितम्बर 2026 को जारी कर दिया गया है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) जयपुर द्वारा अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर मंडल सहित अलग अलग वर्कशॉप्स में टेक्निकल ट्रेड्स के लिए ऑनलाइन फॉर्म मांगे गए हैं।

RRC Jaipur Apprentice Form 2026 Advt No 04 2026 Release for 2008 Posts
RRC Jaipur Apprentice Form 2026

अगर आपकी उम्र सही है और आप रेलवे में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, तो 07 अक्टूबर 2026 से RRC जयपुर के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इस भर्ती में सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट यह है कि आपको कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना है।

आपका चयन सीधे कक्षा 10वीं और ITI में आए अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। अगर आप 1 साल की ट्रेनिंग लेकर अपनी स्किल को बढ़ाना चाहते हैं, तो आवेदन की लास्ट डेट 06 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक अप्लाई कर सकते है। किस डिवीजन में कितनी सीटें हैं और फॉर्म भरते वक्त किन-किन गलतियों से बचना है, इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Rajasthan RRC NWR Vacancy 2026 Highlights

भर्ती संगठन रेलवे भर्ती सेल, उत्तर पश्चिम रेलवे (RRC NWR Jaipur)
विज्ञापन संख्या 04/2026 (NWR/AA)
पद का नाम एक्ट अप्रेंटिस (विभिन्न टेक्निकल ट्रेड)
कुल पद संख्या 2008 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन शुरू 07 अक्टूबर 2026
जॉब लोकेशन राजस्थान
आधिकारिक वेबसाइट RRC Jaipur Portal

NWR Division & Workshop Wise Post Details

RRC जयपुर द्वारा कुल 2008 सीटों को राजस्थान के अलग-अलग रेल मंडलों और कारखानों में बांटा गया है। फॉर्म भरते समय अपने गृह जिले और अपनी ट्रेड में खाली सीटों की संख्या देखकर ही अपनी पसंदीदा सही यूनिट सिलेक्ट करें:

  1. DRM ऑफिस, जयपुर: 580 पद (इलेक्ट्रिशियन, फिटर और सिग्नल डिपार्टमेंट में ज्यादा सीटें)
  2. DRM ऑफिस, बीकानेर: 524 पद
  3. DRM ऑफिस, अजमेर: 500 पद
  4. DRM ऑफिस, जोधपुर: 134 पद
  5. BTC कैरिज, अजमेर: 101 पद (कैरिज एवं इलेक्ट्रिकल शॉप)
  6. BTC लोको, अजमेर: 69 पद
  7. कैरिज वर्कशॉप, जोधपुर: 67 पद
  8. कैरिज वर्कशॉप, बीकानेर: 33 पद

Note: अजमेर और जयपुर डिवीजन में अक्सर राजस्थान के ज्यादातर अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, जिससे यहां की कटऑफ बीकानेर अथवा जोधपुर के मुकाबले थोड़ी हाई रहती है। अगर आपकी ट्रेड में बीकानेर या जोधपुर में सीटें अच्छी दिख रही हैं, तो फॉर्म भरते समय उन्हें भी अपनी प्राथमिकता में जरूर रखें।

RRC NWR Notification 2026
RRC NWR Notification

RRC Jaipur NWR Apprentice Cut off Analysis

RRC जयपुर के पिछले सत्र की ऑफिशियल मेरिट लिस्ट के मार्क्स को देखें तो इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड में कॉम्पिटिशन सबसे ज्यादा रहा था। पिछले वर्षों यानी कि 2024-25 के ट्रेंड और कक्षा 10वीं एवं ITI के संयुक्त प्रतिशत के आधार पर इस बार की अपेक्षित कटऑफ इस प्रकार रहने का अनुमान है:

Trade Name 2024-25 Official Trend Reference UR OBC (NCL) SC/ST EWS
इलेक्ट्रिशियन 83% – 87.5% 82% – 88% 80% – 85% 75% – 80% 78% – 83%
फिटर 79% – 83% 78% – 84% 76% – 81% 71% – 76% 74% – 79%
डीजल मेकेनिक/COPA 74.5% – 80% 75% – 81% 73% – 78% 68% – 73% 71% – 76%
वेल्डर/पेंटर/अन्य 66% – 72% 68% – 74% 65% – 70% 60% – 65% 63% – 68%

Disclaimer: उपरोक्त संभावित कटऑफ आंकड़े RRC NWR जयपुर द्वारा जारी आधिकारिक अंतिम मेरिट लिस्ट 2024-25 तथा पूर्ववर्ती डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) कटऑफ प्रवृत्तियों के गहन विश्लेषण पर आधारित हैं।

Required Documents

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  1. कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  2. NCVT/SCVT द्वारा जारी ITI का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) एवं सभी सेमेस्टर/वर्ष की मार्कशीट।
  3. जाति प्रमाणपत्र: OBC उम्मीदवारों के पास केंद्र सरकार के अनुसार नॉन-क्रीमी लेयर (NCL) सर्टिफिकेट ही होना चाहिए।
  4. EWS उम्मीदवारों का प्रमाणपत्र चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 का बना होना अनिवार्य है।
  5. मूल निवास प्रमाणपत्र
  6. पहचान पत्र: आधार कार्ड और वोटर ID
  7. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ (20 KB से 50 KB साइज, साफ बैकग्राउंड में)
  8. डिजिटल सिग्नेचर (10 KB से 20 KB)
  9. दिव्यांग (PwBD) (यदि लागू हो)
  10. भूतपूर्व सैनिक सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  11. मोबाइल नंबर
  12. ईमेल आईडी इत्यादि।

आवेदन फॉर्म भरते समय ध्यान रखने वाली जरूरी सावधानियां

  1. सर्टिफिकेट में नाम या स्पेलिंग का फर्क: अगर आपकी 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट या आधार कार्ड में नाम या स्पेलिंग में थोड़ा बहुत भी फर्क है, तो फॉर्म भरने से पहले ही तहसील से एक शपथ पत्र बनवाकर रख लें, ताकि DV के समय आपका फॉर्म रिजेक्ट न हो।
  2. ई-मित्र केंद्र पर ध्यान दें: राजस्थान के कई अभ्यर्थी जब ई-मित्र से फॉर्म भरवाते हैं, तो जल्दबाजी में ई-मित्र संचालक OBC (NCL) की जगह OBC क्रीमी लेयर सेलेक्ट कर देते हैं। इससे आरक्षण का पूरा चांस खत्म हो जाता है। फॉर्म फाइनल सबमिट करने से पहले अपनी डिटेल्स खुद कंप्यूटर स्क्रीन पर री-चेक जरूर करें।
  3. CGPA वाले अभ्यर्थी: यदि आपके कक्षा 10वीं बोर्ड में CGPA या ग्रेड सिस्टम था, तो अपने बोर्ड के आधिकारिक कंवर्जन फॉर्मूले के अनुसार ही अंकों को प्रतिशत में बदलकर दर्ज करें।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है।

  • सामान्य, OBC और EWS पुरुष अभ्यर्थी: ₹100/-
  • SC, ST, PwBD एवं सभी महिला अभ्यर्थी: निःशुल्क

फॉर्म सबमिट करने के बाद फीस पेमेंट की रसीद का प्रिंटआउट अथवा PDF अपने पास सुरक्षित संभालकर रख लें।

Rajasthan RRC Jaipur Vacancy 2026 Form Date

राजस्थान रेलवे रिक्रूटमेंट सेल अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 30 सितंबर 2026 को जारी कर निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन मांगे गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 07 अक्टूबर 2026
  • फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 06 नवंबर 2026 (रात 23:59 बजे तक)

Important Information:- RRC जयपुर अप्रेंटिस भर्ती के लिए 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले ऑनलाइन आवेदन प्रशासनिक कारणों से अभी रोक दिए गए है। आवेदन की नई तारीखें जल्द ही पोर्टल पर फिर से जारी की जाएगी, लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आरआरसी जयपुर पोर्टल पर जारी सूचनाएं चेक करते रहें।

आयु सीमा

आयु की गणना 06 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष

आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट

  • OBC (NCL): 3 वर्ष की छूट
  • SC/ST कैटेगरी: 5 वर्ष की छूट
  • PwBD अभ्यर्थी: 10 वर्ष की छूट
  • भूतपूर्व सैनिक: नियमानुसार अतिरिक्त छूट

शैक्षणिक योग्यता

  1. राजस्थान RRC जयपुर अप्रेंटिस भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं उतीर्ण होने चाहिए।
  2. ITI डिप्लोमा: संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।
  3. अपीयरिंग छात्र: जिनका कक्षा 10वीं या ITI का फाइनल रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

चयन प्रक्रिया

RRC Jaipur Recruitment के लिए चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधी मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा:

  • मेरिट की गणना: कक्षा 10वीं के कुल प्रतिशत और ITI के प्रतिशत अंकों को जोड़कर 2 से भाग दिया जाता है।
  • टाई-ब्रेकर नियम: अगर दो अभ्यर्थियों के मेरिट अंक बराबर आते हैं, तो अधिक उम्र वाले आवेदकों को चयन में प्राथमिकता मिलेगी। अगर जन्म तिथि भी समान हुई, तो जिसने 10वीं की परीक्षा पहले पास की होगी, उसका नाम लिस्ट में ऊपर रखा जाएगा।
  • अंतिम चरण: चयनित उम्मीदवारों को ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स की जांच (DV) और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए जयपुर बुलाया जाएगा।

Read Also…देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में बिना परीक्षा टीचर बनने का मौका, फटाफट ऐसे करें आवेदन

स्टाइपेंड एवं ट्रेनिंग की शर्तें

  • ट्रेनिंग अवधि: केवल 1 वर्ष।
  • मासिक स्टाइपेंड: नियमानुसार लगभग ₹7,000 से ₹7,700 प्रतिमाह दिया जाएगा।
  • रहने-खाने की व्यवस्था: ट्रेनिंग के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था उम्मीदवारों को खुद करनी होगा, रेलवे कोई हॉस्टल की सुविधा नहीं देता।
  • भविष्य में ट्रेनिंग का फायदा: यह केवल एक स्किल ट्रेनिंग है, पक्की नौकरी नहीं। लेकिन यह ट्रेनिंग पूरी करने वाले अप्रेंटिस को रेलवे की अपकमिंग रेलवे ग्रुप-डी सीधी भर्ती में 20% आरक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में सीधी छूट का लाभ मिलता है।

RRC Jaipur Apprentice Form 2026 स्टेप बाय स्टेप कैसे भरें?

  • सर्वप्रथम RRC जयपुर के ऑफिशियल पोर्टल rrcjaipur.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Apprentice 04/2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
RRC Jaipur Apprentice Form 2026
RRC Jaipur Apprentice Form
  • अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट के अनुसार नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में Login करें।
  • अपनी ITI ट्रेड और अपनी पसंद की केवल एक ही यूनिट/मंडल का चुनाव करें, ध्यान रखें, एक से अधिक यूनिट चुनने पर आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
  • निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • यदि आपकी कैटेगरी में एप्लीकेशन फीस लागू है तो ₹100 का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अप्रेंटिस भर्ती आवेदन फॉर्म का Final Submission पर क्लिक करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Important Useful Quick Links

RRC NWR Bharti Postponed Notice Check New Notice
Official Notification RRC Jaipur Apprentice 04/2026 Official Notification PDF
RRC Jaipur Apprentice Apply Online RRC Jaipur Apprentice Registration/Login
Official Website RRC NWR Portal
More Govt Jobs Update Join Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष:- RRC Jaipur Apprentice Form 2026 ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में काम सीखने और अपकमिंग ग्रुप-डी भर्तियों में 20% कोटे का फायदा उठाने का बहुत अच्छा मौका है। चूंकि चयन का आधार केवल कक्षा 10वीं और ITI के प्रपत्र अंक हैं, इसलिए फॉर्म भरते समय अपने अंक सही-सही भरें। लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर दें।

FAQs

Rajasthan NWR Recruitment 2026 कुल कितने पदों पर निकाली गई है?

उत्तर पश्चिम रेलवे (RRC Jaipur) द्वारा कुल 2008 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

क्या एक अभ्यर्थी दो या तीन रेल मंडलों के लिए फॉर्म भर सकता है?

नहीं, उम्मीदवार केवल किसी एक ही डिवीजन अथवा वर्कशॉप को सेलेक्ट कर सकते है।

क्या कक्षा 10वीं में 50% से कम अंक वाले अभ्यर्थी भी फॉर्म भर सकते हैं?

नहीं, नियमानुसार 10वीं कक्षा में कम से कम 50% कुल अंक होना अनिवार्य है।

क्या अप्रेंटिस भर्ती में कोई परीक्षा या इंटरव्यू होगा?

नहीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा अथवा इंटरव्यू नहीं होगा। चयन केवल 10वीं कक्षा और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।

राजस्थान NWR अप्रेंटिस भर्ती 2026 की लास्ट डेट कब है?

प्रशिक्षु पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 अक्टूबर से लास्ट डेट 06 नवंबर 2026 तक आमंत्रित किए गए है।

जयपुर NWR में अप्रेंटिस की ट्रेनिंग कितने महीनों की होती है?

अप्रेंटिस की ट्रेनिंग पूरे 1 साल यानी कि 12 महीने की होती है।

ट्रेनिंग के दौरान अप्रेंटिस को हर महीने कितना स्टाइपेंड मिलता है?

योग्यता एवं ट्रेड के अनुसार हर महीने खुद का खर्चा उठाने के लिए प्रशिक्षुओं को 7,000 से 7,700 रूपये तक का स्टाइपेंड हर महीने मिलता है।

Leave a Comment