📅 Last Updated: · Reviewed by OM Choudhary
Home › SSO ID Rajasthan Guide

ITBP Head Constable Vacancy 2026 Apply Now: 12वीं पास के लिए आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 27 अक्टूबर तक

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने हेड कांस्टेबल मोटर मैकेनिक खाली पदों के लिए विज्ञप्ति 27 अगस्त को जारी कर दी है, जिसके अनुसार ITBP Head Constable Vacancy 2026 के लिए आवेदन 28 सितंबर से मांगे गए है। इस भर्ती के लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आईटीबीपी के ऑफिशियल पोर्टल से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।

ITBP Head Constable Vacancy 2026 Apply Now
ITBP Head Constable Vacancy

डिफेंस सेक्टर में टेक्निकल करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट 27 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते है। बॉर्डर पुलिस फोर्स में इस बार कुल 21 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है , महिलाएं फॉर्म नहीं भर पाएंगी। आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती के लिए पद अनुसार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, अप्लाई लिंक, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, फिजिकल टेस्ट समेत पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप इस लेख में आसान भाषा में दी गई है।

ITBP Head Constable Recruitment 2026 Key Points

Recruitment Authority Indo-Tibetan Border Police Force (ITBP)
Post Name Head Constable (Motor Mechanic) – 2026
Advt No. CBC 19143/11/0013/2627 (EN 26/70)
Total Vacancies 21 Posts (Male Indian Citizens)
Pay Scale Level-4 in Pay Matrix (Rs. 25,500 – 81,100/-)
Mode of Apply Online
Form Start Date 28 Sep 2026
Job Location All India
Category ITBP Recruitment 2026

ITBP Head Constable Vacancy 2026 Last Date

आईटीबीपी ने 27 अगस्त 2026 को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके अनुसार इन तारीखों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 सितंबर 2026 रात 00:01 बजे से
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक

Post Details

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल मोटर मैकेनिक भर्ती कुल 21 पदों पर निकाली गई है, जिसमें विभिन्न कैटेगरी के रिक्त पद शामिल है:

  • General : 07
  • SC: 04
  • ST: 00
  • OBC: 07
  • EWS: 03
  • Total Posts: 21

कुल 21 पदों में से 10% पद पूर्व सैनिक आवेदकों के लिए निर्धारित की गई हैं।

ITBP Head Constable Notification
ITBP Head Constable Notification

ITBP Head Constable Vacancy 2026 Qualification

  • आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • साथ ही किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान या ITI से मोटर मैकेनिक ट्रेड में सर्टिफिकेट और किसी प्रतिष्ठित वर्कशॉप में 3 वर्ष का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस होना जरूरी है।
    OR
  • या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

Age Limit

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती में आवेदन के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एससी, ओबीसी और एक्स सर्विसमैन को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

ITBP Head Constable Application Fees

इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को मात्र 100 रूपये का शुल्क देना होगा।

इस शुल्क का भुगतान इन आवेदकों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

एससी, एसटी और एक्स सर्विसमैन के लिए कोई शुल्क नहीं है, यह बिल्कुल निशुल्क आवेदन फॉर्म जमा कर सकते है।

Selection Process

ITBP Head Constable Vacancy 2026 में चयन के लिए आपको निम्नलिखित चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा:

  • Physical Efficiency Test (PET)
  • Physical Standard Test (PST)
  • Verification of Original Documents
  • Written Exam
  • Practical Skill Test
  • Detailed Medical Examination – DME & RME

ITBP Head Constable Exam Pattern 2026

  • आईटीबीपी हेड कांस्टेबल एग्जाम वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा।
  • जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, एलिमेंट्री मैथ्स, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी और मोटर मैकेनिक ट्रेड से जुड़े विषय परीक्षा में शामिल है।
  • परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर चयन प्रक्रिया के अगले चरण प्रैक्टिकल एवं स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

ITBP Head Constable Syllabus 2026

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल सिलेबस में शामिल विभिन्न विषयों की टॉपिक वाइज जानकारी इस प्रकार है:

सामान्य ज्ञान एवं जागरूकता

  • समसामयिक घटनाएं
  • भारत का इतिहास
  • भूगोल
  • बुनियादी विज्ञान
  • भारत के संविधान की बुनियादी बातें
  • सुरक्षा बलों से संबंधित सामान्य जानकारी

तर्क और गणित

  • संख्या पद्धति
  • प्रतिशत
  • औसत
  • अनुपात एवं समानुपात
  • समय और कार्य
  • कोडिंग-डीकोडिंग
  • दिशा ज्ञान
  • ब्लड रिलेशन
  • तर्कशक्ति

व्यापार विशिष्ट (मोटर मैकेनिक)

  • IC इंजन के कार्य सिद्धांत
  • पेट्रोल व डीजल इंजन में अंतर
  • इंजन ओवरहालिंग
  • गियरबॉक्स व क्लच असेंबली
  • सस्पेंशन व स्टीयरिंग सिस्टम
  • ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिकल
  • वायरिंग डायग्नोसिस
  • ब्रेक सिस्टम
  • व्हील अलाइनमेंट
  • रूटीन वर्कशॉप मेंटेनेंस

ITBP Head Constable Physical Test 2026 Details

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता (PET) और शारीरिक मानक (PST) परीक्षा के मानदंड निम्नानुसार हैं:

  • 1.6 किमी दौड़ (PET) को 7 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • 11 फीट की लंबी कूद 3 बार की कोशिश में पूरी करनी होगी।
  • 3.5 फीट की ऊंची कूद कुल 3 बार में पूरी करनी होगी।
  • हाईट: 170 सेंटीमीटर (पहाड़ी क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी)
  • चेस्ट: 80 सेंटीमीटर बिना सीना फुलाए, वहीं सीना फुलाकर 85 सेंटीमीटर

ITBP Head Constable Salary

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 4 के आधार पर 25,500 रूपये से 81,100 रूपये तक मासिक सैलरी दी जाएगी।

इसके साथ ही केंद्र सरकार के नियम अनुसार महंगाई भत्ता (DA), राशन मनी, मकान किराया भत्ता (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस और मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएगी।

Required Documents

ऑनलाइन फॉर्म भरने तथा दस्तावेज सत्यापन के समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • ITI सर्टिफिकेट अथवा ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग डिप्लोमा सर्टिफिकेट
  • 3 वर्ष के कार्य अनुभव का प्रमाणपत्र (यदि ITI के आधार पर आवेदन कर रहे हों)
  • जाति प्रमाणपत्र (SC/OBC/EWS के लिए)
  • मूल निवास प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

How To Apply for ITBP Head Constable Vacancy 2026

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आईटीबीपी के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “NEW USER REGISTRATION” पर क्लिक करें।
ITBP NEW USER REGISTRATION
ITBP NEW USER REGISTRATION
  • मांगी गई आवश्यक जानकारी को स्टेप बाय स्टेप सही सही भरें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त ओटीपी वेरिफाई करके पंजीकरण फॉर्म को सबमिट कर दें।
ITBP Head Constable
ITBP Head Constable
  • रजिस्टर्ड मेल आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • Head Constable (Motor Mechanic) – 2026 के लिए Apply पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक व बेसिक जानकारी भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और संबंधित सभी शैक्षणिक डॉक्युमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submission पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Useful Apply Links

ITBP Head Constable Notification  ITBP Head Constable Notification PDF Download
ITBP Head Constable Apply Online ITBP Head Constable Apply Now
ITBP Recruitment Official Website ITBP Official Portal
More Jobs Update Join Telegram Channel, Join WhatApp Group

निष्कर्ष: 12वीं के साथ मोटर मैकेनिक का प्रैक्टिकल अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी ITBP Head Constable Vacancy 2026 के लिए 28 सितंबर से 27 अक्टूबर 2026 तक कभी भी फॉर्म भर सकते है। इस भर्ती को लेकर आपके जो भी सवाल है हमसे कमेंट बॉक्स में पूछें।

ITBP Head Constable Bharti 2026 FAQs

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 है।

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल मोटर मैकेनिक की सैलरी कितनी है?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-4 के आधार पर 25,500 से 81,100 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए कौन कौन आवेदन कर सकते है?

12वीं के साथ मोटर मैकेनिक में ITI + 3 वर्ष का अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार टेक्निकल एवं हेड कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन कर सकते है।

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल मोटर मैकेनिक भर्ती 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?

हेड कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

ITBP हेड कांस्टेबल (HC) कैसे बनें?

इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस में हेड कांस्टेबल बनने के लिए आपका 12वीं पास होना आवश्यक है, आपको आधिकारिक पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in से ऑनलाइन आवेदन करके चयन के लिए फिजिकल टेस्ट (PET/PST), लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और मेडिकल टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे करने होंगे।

Leave a Comment