राजस्थान की 100 से अधिक सरकारी योजनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्तियों और छात्रवृत्ति का सीधा लाभ उठाने के लिए एकमात्र आधिकारिक माध्यम sso.rajasthan.gov.in पोर्टल है। राज्य के स्टूडेंट्स और आम नागरिक यहां अपनी SSO Login ID और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके जन आधार, शाला दर्पण और नई नौकरियों के एप्लीकेशन फॉर्म एक क्लिक में भर सकते हैं। यह सुरक्षित सिंगल-विंडो पोर्टल बार-बार अलग-अलग वेबसाइट्स पर आईडी बनाने की परेशानी को खत्म कर आपके समय की बचत करता है।

Rajasthan SSO Login Portal Overview
| पोर्टल नाम | Rajasthan Single Sign-On (RajSSO) |
| संचालक | सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DoIT&C), राजस्थान |
| मुख्य उद्देश्य | सभी सरकारी सेवाओं को एक ही यूजर आईडी से एक्सेस करना (Single Sign-On) |
| फोकस सर्विस | SSO Login (नागरिक, सरकारी कर्मचारी और उद्योगपति) |
| आधिकारिक वेबसाइट | sso.rajasthan.gov.in |
| हेल्पलाइन नंबर | 0141-5153222, 0141-5123717 |
| SSO Registration | Check Now |
Rajasthan SSO Login कैसे करें? Step-by-Step Complete Guide
एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रॉसेस बहुत आसान है। यदि आप पहली बार एसएसओ लॉगिन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:
- जरूरी डिटेल: लॉगिन प्रक्रिया शुरू करने से पहले यह कन्फर्म करें कि आपके पास आपकी एक्टिव डिजिटल आईडी (SSO ID) और सही पासवर्ड और एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन हो।
- ऑफिशियल पोर्टल खोलें: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में जाकर इसके सर्च बार में ऑफिशियल एसएसओ यूआरएल sso.rajasthan.gov.in टाइप करते हुए एंटर दबाएं।

- लॉगिन सेक्शन की पहचान करें: जैसे ही वेबसाइट का होमपेज लोड होगा, आपको स्क्रीन पर राइट साइड में एक फॉर्म दिखाई देगा, यहां नए अकाउंट के लिए ‘Registration’ और पहले से बने अकाउंट के लिए ‘Login’ का ऑप्शन होता है, यहां आपको ‘Login’ टैब पर ही क्लिक रहने देना है।

- SSO ID टाइप करें: अब फॉर्म के सबसे पहले कॉलम में अपनी डिजिटल एसएसओ आईडी टाइप करें, ध्यान रहे कि यह वही यूनिक यूजरनेम है जो आपने रजिस्ट्रेशन के समय बनाया था अथवा जो कर्मचारी आईडी के रूप में आपको मिला है, इसमें टाइपिंग के समय कहीं भी स्पेस नहीं होना चाहिए।

- अपना SSO पासवर्ड डालें: दूसरे नंबर वाले बॉक्स में अपनी आईडी का वहीं पासवर्ड डालें जो आपने रजिस्ट्रेशन के समय बनाया था, ध्यान रखें कि पासवर्ड में कैपिटल लेटर्स, स्मॉल लेटर्स और नंबर्स बिल्कुल सही-सही टाइप होने चाहिए।

- कैप्चा कोड वेरीफाई करें: पासवर्ड बॉक्स के ठीक नीचे आपको 6 अंकों का एक रैंडम नंबर दिखाई देगा, इस सुरक्षा कोड को उसके नीचे दिए गए खाली बॉक्स में हूबहू टाइप कर दें।

- लॉगिन बटन पर क्लिक करें: ऊपर दी गई सभी डिटेल्स को एक बार री-चेक कर करके सब कुछ सही होने पर, सबसे नीचे दिखाई दे रहे नीले रंग के ‘Login’ बटन पर क्लिक करें, आप चाहें तो माउस से क्लिक करने के बजाय कीबोर्ड के एंटर बटन को दबाकर भी डायरेक्ट लॉगिन कर सकते हैं।

- डैशबोर्ड और सर्विसेज एक्सेस करें: एसएसओ पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन होते ही आपका पर्सनल डिजिटल डैशबोर्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, यहां आपको ‘G2C’ सिटीजन ऐप्स और ‘G2G’ गवर्नमेंट ऐप्स के विभिन्न सेक्शन मिलेंगे, जहां से आप अपनी मनचाही सरकारी योजना, भर्तियों, छात्रवृत्ति, पेंशन किसी भी सरकारी सुविधा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष: राजस्थान एसएसओ पोर्टल आज के समय में राज्य के नागरिकों और स्टूडेंट्स के लिए एक वरदान बन चुका है। सिर्फ एक सुरक्षित SSO Login की मदद से घर बैठे सरकारी नौकरियों के फॉर्म भरना, स्कॉलरशिप का स्टेटस देखना और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना बेहद आसान हो गया है। डिजिटल राजस्थान का यह एक ऐसा बेहतरीन जरिया है जिसने हमारी रोजमर्रा की कई मुश्किलों को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
Rajasthan SSO Login Portal FAQs
क्या बिना जन आधार कार्ड के SSO ID बनाई जा सकती है?
हां, राजस्थान से बाहर के निवासी या बिना जन आधार वाले नागरिक अपनी जीमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करके एसएसओ आईडी बना सकते हैं।
लॉगिन करते समय “Invalid Username or Password” एरर आए तो क्या करें?
कीबोर्ड का कैप्स लॉक चेक करें, यदि पासवर्ड भूल गए हैं, तो लॉगिन पेज पर दिए गए Forgot Password पर क्लिक करके रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी को वेरिफाई करके इसे बदल लें।
एक व्यक्ति की अधिकतम कितनी राजस्थान SSO ID हो सकती हैं?
एक नागरिक के रूप में एक व्यक्ति केवल एक ही वैध एसएसओ आईडी रख सकता है, सरकारी कर्मचारी की एक अतिरिक्त SIPF आईडी लिंक हो सकती है।
क्या मैं मोबाइल ऐप से भी लॉगिन कर सकता हूं?
हां, प्ले स्टोर पर उपलब्ध आधिकारिक SSO Raj मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके आप सीधे इसमें लॉगिन कर सकते हैं।
लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर कोई ऐप या सर्विस दिखाई नहीं दे रही, क्या करें?
डैशबोर्ड पर लेफ्ट साइड दिए गए ‘Clear Cache’ बटन पर क्लिक करें या ‘Active Apps’ वाले विकल्प को सिलेक्ट करें।
क्या दूसरे राज्यों के लोग भी इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं?
हां, भारत के किसी भी राज्य के नागरिक अपनी ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करके SSO Login कर सकते हैं और सरकारी भर्तियों के फॉर्म भर सकते हैं।
“User Already Active” या “Multiple Sessions” एरर को कैसे ठीक करें?
लॉगिन बटन के ठीक नीचे दिए गए “Option to clear Multiple Sessions” चेकबॉक्स पर टिक मार्क करके दोबारा से लॉगिन करें।
मोबाइल नंबर बदल जाने पर लॉगिन प्रोफाइल कैसे अपडेट करें?
पोर्टल पर लॉगिन करके सबसे ऊपर प्रोफाइल के एडिट आइकन पर जाएं और जन आधार या आधार OTP वेरिफाई करते हुए नया मोबाइल नंबर अपडेट कर लें।
क्या सरकारी कर्मचारी अपनी पर्सनल SSO आईडी को एम्प्लोयी आईडी में बदल सकते हैं?
हां, अपनी पर्सनल एसएसओ आईडी से लॉगिन करें, प्रोफाइल में अपनी Government Employee ID (SIPF) दर्ज करके वैलिडेट करें, इसके बाद आईडी मर्ज हो जाएंगी।
लगातार गलत पासवर्ड डालने पर आईडी ब्लॉक हो जाए तो क्या सॉल्यूशन है?
अस्थाई रूप से ब्लॉक आईडी को अनलॉक करने के लिए आप एसएसओ हेल्पडेस्क नंबर 0141-5153222 पर कॉल करें या आधिकारिक ईमेल helpdesk.sso@rajasthan.gov.in पर संपर्क करें।